T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में जिम्बाब्वे की एंट्री, भारत से होगा सामना

जिम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को हराकर वर्ल्ड कप के सुपर 12 में जगह बना ली है। श्रीलंका, नीदरलैंड्स और आयरलैंड के बाद सुपर-12 में जगह बनाने वाली चौथी टीम जिम्बाब्वे बन गई है।

Scotland vs Zimbabwe, 12th Match, Group B Match Highlights: जिम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को हराकर वर्ल्ड कप के सुपर 12 में जगह बना ली है। श्रीलंका, नीदरलैंड्स और आयरलैंड के बाद सुपर-12 में जगह बनाने वाली चौथी टीम जिम्बाब्वे बन गई है। जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन ने शानदार अर्धशतक जड़ टीम की जीत को सुनिश्चित करने का काम किया। जिम्बाब्वे ने पांच विकेट से जीत हासिल करने के साथ ही ग्रुप बी के टॉप पर अपना सफर खत्म किया। जिम्बाब्वे का सामना भारत के साथ ग्रुप बी में होगा।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Team India की Practice, Fans ने भी बताई अपनी तैयारी | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    स्कॉटलैंड ने बनाए थे 132 रन

    स्कॉटलैंड ने बनाए थे 132 रन

    स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जॉर्ज मुंसी ने स्कॉटलैंड की तरफ से शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 51 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 54 रन बनाए। जॉर्ज मुंसी को रिचर्ड एनगारवा ने आउट कर दिया। मुंसी 51 गेंद पर 54 रन बनाकर मिल्टन शुंबा को कैच थमा बैठे। जॉर्ज मुंसी के अलावा कैलम मैकलियोड ने भी 25 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की पारी के कारण स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 132 रन बनाने का काम किया।

    गेंदबाजी में भी जिम्बाब्वे ने किया कमाल

    गेंदबाजी में भी जिम्बाब्वे ने किया कमाल

    बल्लेबाजों के अलावा जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। जिम्बाब्वे के लिए तेंदई चतारा और रिचर्ड एनगारवा ने दो-दो विकेट लिए। ब्लेसिंग मुजरबानी और सिकंदर रजा को एक-एक विकेट झटकने में सफलता हासिल की। जिम्बाब्वे ने पांच विकेट से मैच को जीतकर सुपर-12 में जगह पक्की कर ली है। जिम्बाब्वे अब सुपर ग्रुप 1 में तथा स्कॉटलैंड सुपर 12 ग्रुप 2 में खेलेगी।

    दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

    दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

    जिम्बाब्वे: क्रेग एर्विन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारवा, तेंदई चतरा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

    स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुंसी, माइकल जोन्स, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लीस्क, कैलम मैकलियोड, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, जोश डेवी, सफ्यान शरीफ, ब्रैड व्हील।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+