जबरदस्त खेल के बावजूद 2018 की तरह इस बार भी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ जिम्बाब्वे, दोनों बार दिखा एक जैसा पैटर्न
Zimbabwe Cricket Team: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के लिए वर्ल्ड कप से बाहर होना निश्चित तौर पर बहुत बड़ा झटका है। जिम्बाब्वे ने अपनी धरती पर हो रहे आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करके अपनी सबको प्रभावित किया था।
इस टीम की ओर सीन विलियम्स और सिकंदर रजा खास खिलाड़ी थे और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करके जिम्बाब्वे के फैन बेस का और विस्तार किया। लेकिन जब सबको जिम्बाब्वे से लाइन पार करने की उम्मीद थी, तब अफ्रीकी टीम धराशाई हो गई।

जिम्बाब्वे को सुपर 6 में ओमान के खिलाफ मिली फीकी जीत के बाद पहले श्रीलंका ने धोया और फिर स्कॉटलैंड ने भी हरा दिया। निश्चित तौर पर वेस्टइंडीज के बाद ये एक और दिल तोड़ने वाली विदाई है। जिम्बाब्वे ने जबकि इस टूर्नामेंट की शुरुआत बहुत धमाकेदार करते हुए लीग स्टेज में चारों मैच जीते थे।
लेकिन सुपर 6 की हार निर्णायक थी। इस प्रतियोगिता में जिम्बॉब्वे को अंतिम दो मैचों में मिली हार ने तबाह कर दिया। ये कुछ ऐसा है जो 2018 में भी वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट के दौरान हुआ था। उस टूर्नामेंट में जिम्बॉब्वे के प्रदर्शन और मौजूदा क्वालीफायर में जिम्बॉब्वे के प्रदर्शन में जबरदस्त समानता है। इतनी समानता, कि दोनों ही दफा बाहर होने का एक पैटर्न नजर आता है।
ये भी पढ़ें- एक इंटरनेशनल टूर्नामेंट में ICC के 3 फुल मेंबर को मात देने वाली पहली एसोसिएट टीम बनी स्कॉटलैंड
2018 के क्वालीफायर्स में जिम्बॉब्वे ने शुरुआत के पांच मैचों में कोई हार नहीं देखी लेकिन अंतिम दो हार ने सब बर्बाद कर दिया। इसी तरह से इस बार भी हुआ। केवल फर्क इतना ही है कि वर्ल्ड कप 2018 क्वालिफायर्स में जिम्बॉब्वे ने चौथे मैच को टाई किया था। लेकिन इस बार वो उसको भी जीतने में कामयाब रहे थे। बस अंतिम दो मैचों की हार उनको सालों तक चुभेगी।
जिम्बॉब्वे 2018 क्वालिफायर में- जीता, जीता, जीता, टाई, जीता, हारा, हारा
जिम्बॉब्वे 2023 क्वालीफायर में- जीता, जीता, जीता, जीता, जीता, हारा, हारा
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications