382500 यूएस डॉलर ले जाएगी ज़िम्बाब्वे की टीम, भारत की करेंसी में कितने रुपये? ऑस्ट्रेलिया को पटकने का इनाम?
Zimbabwe Cricket Team Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिम्बाब्वे क्रिकेट के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह जुड़ गया है। सिकंदर रजा की कप्तानी वाली इस टीम ने न केवल दुनिया को चौंकाया, बल्कि पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर कर पहली बार सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही जिम्बाब्वे पर अब पैसों की भी बारिश होने वाली है।
युगांडा जैसी टीम से हारने वाली ज़िम्बाब्वे की तीन ने सुपर आठ में जगह बनाते हुए हर किसी को हैरान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया इस इवेंट में एक मजबूत दावेदार थी लेकिन जिम्बाब्वे ने उनको बाहर कर बड़ा धमाका कर दिया।

सुपर-8 में जगह बनाने के लिए जिम्बाब्वे को 382,500 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, जो एक बहुत बड़ी रकम है। सुपर-8 में जगह हासिल करने वाली हर टीम को इतनी रकम मिलती है। इसके बाद अगले चरण में जाने के लिए अलग से पैसे मिलते हैं।
अमेरिकी डॉलर को अगर भारतीय करेंसी में कन्वर्ट किया जाए, तो यह 3.5 करोड़ रुपये होते हैं। इसके अलावा ग्रुप चरण में जीत दर्ज करने के लिए हर मैच के अलग से पैसे मिलते हैं। यह रकम 28 लाख रुपये प्रति मैच के हिसाब से मिलती है। इस तरह ज़िम्बाब्वे की टीम मालामाल होने वाली है।
ज़िम्बाब्वे के लिए अच्छा संकेत
यह रकम जिम्बाब्वे जैसे देश के लिए बहुत मायने रखती है, क्योंकि यह उनके क्रिकेट बोर्ड की वार्षिक आईसीसी फंडिंग से भी ज्यादा हो सकती है। इस पैसे का उपयोग वे अपनी घरेलू क्रिकेट संरचना और खिलाड़ियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने में कर सकते हैं।
सुपर-8 में ज़िम्बाब्वे के मुकाबले
ज़िम्बाब्वे की टीम का सफर तभी तक जारी है और सुपर-8 में और मुकाबले खेले जाने हैं। 23 फरवरी को ज़िम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाना है। भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच 26 फरवरी को मैच होगा और सुपर-8 का अंतिम मुकाबला 1 मार्च को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications