यादगार जीत के जश्न में झूम उठा जिम्बॉब्वे, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टॉफ ने खूब किया नाचना-गाना
जिम्बॉब्वे ने पाकिस्तान को 1 रनों से मात देकर अपने देश के क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि क्रिकेट की काफी पुरानी टीम होने के बावजूद जिम्बॉब्वे आज पाकिस्तान पर जीत के चलते लोगों को हैरान कर रहा है। एक 90 के दशक की जिम्बॉब्वे टीम हुआ करती थी जो तेजी से विश्व क्रिकेट में तरक्की कर रही थी लेकिन फिर वहां पर राजनीतिक उथल-पुथल क्रिकेट को दशकों पीछे छोड़ देती है और जिम्बॉब्वे भी उसी तरह की कैटेगरी में शामिल हो जाता है जिसमें आप बाकी एसोसिएट देशों को रख सकते हैं।
Recommended Video

रास्ते में मील का पत्थर सरीखी जीत
अब जिम्बॉब्वे फिर से एकजुट हो रहा है। इतना तय है कि वहां ब्लैक और व्हाइट दोनों तरह के खिलाड़ियों को टीम में शामिल होना होगा और अपने क्रिकेट को फिर से आगे बढ़ाना होगा। शायद इसकी शुरुआत होने लगी है, भले ही लंबा सफर तय करना है लेकिन पाकिस्तान पर मिली जीत इस रास्ते में मील का पत्थर सरीखी है। 1 रन से मिली विजश्री के बाद जिम्बॉब्वे के खिलाड़ियों ने खूब सेलिब्रेट किया।

खिलाड़ियों के साथ स्टॉफ के लोग भी नाच और गा रहे
जिम्बॉब्वे क्रिकेट ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक और जबरदस्त परफॉरमेंस का जश्न मनाया गया। इस वीडियो में खिलाड़ियों के साथ स्टॉफ के लोग भी नाच और गा रहे हैं। तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा मुख्य सिंगर के तौर पर नजर आ रहे हैं और कप्तान इरविन अपनी डासिंग स्किल से वीडियो का मजा और बढ़ाते दिखाई देंगे।
यहां देखें वीडियो-
अब जिम्बॉब्वे की टीम को अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 30 अक्टूबर को खेलना है। बांग्लादेश की खराब फॉर्म के चलते यह मैच रोमांचक हो सकता है। हालांकि एशियाई टीम अभी भी जिम्बॉब्वे की तुलना में सभी क्षेत्रो में बीस है पर उनको परफॉर्म करना होगा जो वे हाल के कुछ मैचों में नहीं कर पाए हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल से बाहर होने के डर के बीच खुद को फिर से संगठित करते हुए 30 अक्टूबर को ही नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी।












Click it and Unblock the Notifications