चहल एशिया कप से बाहर, पत्नी ने सोशल मीडिया पर किया सवाल, क्या इंट्रोवर्ट होना कमजोरी है?
भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को एशिया कप 2023 के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। चहल को कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा व अक्षर पटेल जैसे स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ टीम में जगह नहीं दी गई है।
चहल को पिछले साल टी20 विश्व कप के लिए भी टीम में नहीं चुना गया था, जब उन्हें रविचंद्रन अश्विन जैसे सीनियर के सामने नजरअंदाजगी झेलनी पड़ी। अश्विन जबकि टी20 इंटरनेशनल में नियमित स्पिनर भी नहीं माने जाते थे।

ये कहना होगा कि चहल की किस्मत वाकई में उनको वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट से पहले गच्चा दे रही है। चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने सवाल किया है कि क्या इंट्रोवर्ट होना किसी व्यक्ति के करियर को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने लिखा है कि क्या हमें सभी को एक्सट्रोवर्ट और तेज-तर्रार बनना चाहिए, ताकि जीवन में आगे बढ़ सकें?

चहल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोजी से भरा हुआ पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है। हालांकि लेग स्पिनर कुछ शब्द नहीं लिखे हैं, लेकिन जो इमोजी शेयर की है उसका इशारा साफ है।
ये भी पढ़ें- यूएस में भारत-पाक क्रिकेट जैसा रोमांच, फिर से भिड़े गंभीर-अफरीदी, जानिए किसने मारी बाजी
चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा था कि दो कलाई के स्पिनरों को टीम में शामिल करना मुश्किल था और कुलदीप यादव चहल से थोड़ा आगे हैं। हालांकि चहल के साथ ऐसे बर्ताव से उनके फैंस निराश हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications