यूएस में भारत-पाक क्रिकेट जैसा रोमांच, फिर से भिड़े गंभीर-अफरीदी, जानिए किसने मारी बाजी

पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और भारत के गौतम गंभीर के बीच की रोमांचक प्रतिद्वंद्विता क्रिकेट में सबसे प्रसिद्ध प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है। दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान के अंदर और बाहर हुई कई गर्मजोशी भरी मुठभेड़ों के कारण लगातार फैंस का ध्यान इनके बीच नई घटनाओं पर बना रहता है।

ये दोनों पूर्व खिलाड़ी इस समय यूएस में टी10 लीग का हिस्सा हैं। मेजर लीग क्रिकेट की सफलता के बाद यूएस में क्रिकेट को तेजी से आगे बढ़ाने पर काम चल रहा है।

Gautam Gambhir vs Shahid Afridi

इसी लीग में अफरीदी बनाम गंभीर का मुकाबला एक बार फिर पिछले रविवार को सुर्खियों में रहा, जब पूर्व पाकिस्तानी स्टार ने फ्लोरिडा के लॉडरहिल में यूएस मास्टर्स टी-10 लीग के मैच में गौतम गंभीर की अगुवाई वाली न्यू जर्सी लीजेंड्स के खिलाफ तूफानी पारी खेली।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: राहुल और अय्यर की वापसी पर मदन लाल का विरोध, चहल के बाहर होने को कहा गलती

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूयॉर्क वॉरियर्स ने अफरीदी के तूफानी 37 रन (12 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के) की बदौलत 5 ओवर में 84 रन बनाए। हालांकि, अफरीदी के शानदार प्रयास के बावजूद न्यू जर्सी लीजेंड्स ने महज 4.4 ओवर में ही 85 रन बनाकर मैच जीत लिया।

न्यू जर्सी लीजेंड्स के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व बाए हाथ के बल्लेबाज जेसी रायडर ने 12 गेंदों में 38 रन बनाए जिसमें, 3 चौके और 4 छक्के लगाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+