डांस सीखते-सीखते धनश्री को दिल दे बैठे युजवेंद्र चहल, ऐसे प्रपोज कर रचाई टीचर से ही शादी
Yuzvendra Chahl and Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेट टीम में युजवेंद्र चहल आईपीएल के रास्ते आए थे। चहल ने आरसीबी के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया। बाद में वह राजस्थान रॉयल्स में चले गए। क्रिकेटिंग करियर की तरह ही उनका निजी जीवन और लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से उनकी शादी हुई है।
चहल और धनश्री का अफेयर किस तरह चला, इसकी कहानी बड़ी दिलचस्प है। धनश्री ने खुद ही इसका खुलासा किया। चहल और धनश्री की मुलाक़ात ऑनलाइन हुई थी। हालांकि चहल ने इसका खुलासा नहीं किया लेकिन उनकी वाइफ ने सबके सामने यह बताया है।

डांस सीखने के लिए किया सम्पर्क
बात उस समय की है जब कोरोना वायरल के पहले चरण में लॉकडाउन लगा था। हर कोई अपने घर में कैद था और युजवेंद्र चहल भी अपने घर में थे। ऐसे में उन्होंने धनश्री के डांस वीडियो देखे। इसके बाद उनमें भी डांस सीखने की इच्छा जगी और वह धनश्री से सम्पर्क करते हैं। वह उनसे डांस सीखने की बात कहते हैं और धनश्री भी मान जाती है।
नहीं चला अफेयर
धनश्री और चहल डांस में मस्त थे और दोनों के बीच उस समय अफेयर जैसा कुछ नहीं था। 2 महीने में ही चहल ने धनश्री को सीधा शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इसके बाद धनश्री हैरान थीं, उन्होंने अपनी मम्मी को इस बारे में बताया और बाद में चीजें बढ़ी। ज्यादा समय तक दोनों ने डेट भी नहीं किया और 22 दिसम्बर 2022 को गुरुग्राम में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
धनश्री ने किया झलक दिखला जा शो
धनश्री हाल ही में महशूर डांस शो झलक दिखला जा सीजन 11 में हिस्सा लेते हुए नज़र आई थी। सोनी टीवी पर आने वाले इस शो में वह कोरियोग्राफर सागर बोरा के साथ बतौर वाइल्ड कार्ड शामिल हुई थीं। कुछ मौकों पर युजवेन्द्र चहल भी सेट पर उनके साथ गए थे लेकिन कैमरे पर उनको नहीं देखा गया। वह कैमरे के सामने नहीं आए। पर्दे के पीछे चहल उनके साथ रहते थे।
अय्यर के साथ अफेयर की अफवाहें
कई बार धनश्री और श्रेयस अय्यर के फोटो और वीडियो देखकर फैन्स इन दोनों के बीच कुछ पकने की अफवाहें उड़ा चुके हैं। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है लेकिन चहल के फैन्स इसे लेकर चिंता जताते रहे हैं। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों से मैचों के दौरान मुलाकातें होती रहती हैं, उसी तरह अय्यर और धनश्री की मुलाकातें हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications