Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chahal- Dhanashree: 'मैं भी डैडी, तुम भी डैडी', सोशल मीडिया पर क्यों कह रहे हैं लोग ऐसा?

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma divorce Hindi: देश के जाने-माने क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का अब तलाक हो चुका है। दोनों के अलगाव की खबरें पिछले दो साल से सुर्खियों में थीं लेकिन गुरुवार को इसकी पुष्टि हो गई।

आपको बता दें कि चहल के वकील नितिन कुमार गुप्ता ने मीडिया को बताया कि चहल और धनश्री की चार साल की शादी का अंत हो चुका है।

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma

फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों की संयुक्त याचिका स्वीकार कर ली है। अब दोनों पति-पत्नी नहीं रहे हैं। आपको बता दें कि चहल और धनश्री ने 11 दिसंबर 2020 को शादी की थी, ये एक प्रेमविवाह था, जिस वक्त दोनों की शादी की खबरें सामने आई थीं,उस वक्त कोई सोच नहीं सकता था कि इनका रिश्ता इतनी जल्दी दम तोड़ देगा।

'चहल और धनश्री साल 2022 से अलग-अलग रह रहे थे' (Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma)

एक खास बात इन दोनों के रिश्ते में ये देखने को मिली कि ये दोनों ही सोशल मीडिया पर ये जताने की जुगत में थे कि इनके बीच सब ठीक है। हालांकि कोर्ट की याचिका से पता चला कि चहल और धनश्री साल 2022 से अलग-अलग रह रहे थे। इन दोनों के बीच 4.75 करोड़ रुपए में बात तय हुई है।

'धनश्री और चहल दोनों Twitter पर छाए हुए हैं' (Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma)

इन दोनों के तलाक के बाद से ही धनश्री और चहल दोनों Twitter पर छाए हुए हैं। फैंस तो इनके तलाक से दुखी हैं लेकिन कुछ लोग इस पर मजे लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों ने चहल की टी-शर्ट का भी खूब मजाक उड़ाया है। दरअसल जिस ब्लैक शर्ट को पहनकर चहल कोर्ट पहुंचे थे, उस पर लिखा था- Be your own sugar daddy.

Take a Poll

Be your own sugar daddy भी ट्रेंड करने लगा

जिसके बाद सोशल मीडिया पर Be your own sugar daddy भी ट्रेंड करने लगा। आपको बता दें कि Be your own sugar daddy का अर्थ होता है 'खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं और अपने खर्च के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहें'।

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma

'मैं भी डैडी.. तुम भी डैडी.. अब तो सारा देश है डैडी..' ((Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma)

एक यूजर ने चहल, हार्दिक पांड्या और शिखरधवन की एक साथ फोटो शेयर करके लिखा है कि - मैं भी डैडी.. तुम भी डैडी.. अब तो सारा देश है डैडी..अपने खुद के शुगर डैडी बनें #युजवेंद्रचहल #धनश्रीवर्मा #आईपीएल2025।

नारीवादियों को करारा जवाब

तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि- सभी तथाकथित #नारीवादियों को करारा जवाब आखिरकार, #तलाक हो ही गया तो एक ने लिखा-क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को 4 करोड़ 75 लाख रुपये देने पर सहमति जताई है।क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि सिर्फ 18 महीने की शादी और 4.75 करोड़ का भारी भरकम गुजारा भत्ता।

सोशल मीडिया के जरिए चहल और धनश्री की हुई थी पहली मुलाकात

फिलहाल धनश्री और चहल को लेकर लगातार बयानबाजी जारी है और लोग जमकर इनके मजे ले रहे हैं। आपको बता दें कि धनश्री वर्मा एक जानी मानी कोरियोग्राफर हैं। चहल और धनश्री कोविड के दौरान सोशल मीडिया पर ही कनेक्ट हुए थे। चहल ने उनके डांस वीडियो देखकर उनसे डांस सीखने की बात कही थी। डांस सीखने के दौरान ही उन्हें मोहब्बत हुई थी और फिर दोनों ने शादी का ऐलान कर दिया। दोनों को लोग परफेक्ट और क्यूट कपल कहते थे लेकिन इनकी क्यूटनेस अब दूर हो चुकी हैं और इनकी राहें भी दूर हो गई हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+