Yuzvendra Chahal के साथ धनश्री वर्मा ने टेंट में बिताई थी रात! तलाक की खबरों के बीच सामने आया बड़ा सच
Yuzvendra Chahal and Dhanashree News: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहे हैं। इसके अलावा युजवेंद्र चहल की इंस्टाग्राम स्टोरी को भी फैंस खासा पसंद करते हैं। युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस का ध्यान खींचा है। पोस्ट में उन्होंने रतन टाटा को लेकर अपने विचार शेयर करने का काम किया।
युजवेंद्र चहल ने शेयर की स्टोरी (Yuzvendra Chahal and Dhanashree News)
दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शुक्रवार रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रतन टाटा की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में इंग्लिश में एक क्वोट लिखा है, जिसका हिंदी में मतलब है - "सबसे खतरनाक जहर है उपलब्धि की भावना। इसका इलाज है हर शाम यह सोचना कि कल क्या बेहतर किया जा सकता है। युजवेंद्र चहल के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

पिछले साल फरवरी में निकले थे घूमने
बता दें कि युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा पिछले कुछ महीनों से तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बारे में न तो चहल और न ही धनश्री ने कोई आधिकारिक पुष्टि की है। इन दोनों की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक तस्वीर में वे पिछले साल फरवरी में एक गांव में छुट्टियां मना रहे थे और जंगल में घूमते हुए नजर आए थे।
टेंट में बिताई थी रात
इससे पहले भी ये दोनों मसूरी के जंगलों में घूमने गए थे, जहां उन्होंने टेंट में रात बिताई थी और जंगल में ही नूडल्स बनाकर खाए थे। चहल और धनश्री ने 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब यह कपल अलग-अलग रह रहा है, जिससे तलाक की अफवाहें और भी तेज हो गई हैं। युजवेंद्र चहल फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और अगले आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।













Click it and Unblock the Notifications