धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल फिर से होंगे एक? सोशल मीडिया पर खुद ही दिया बड़ा हिंट

Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनके पत्नी धनश्री वर्मा के बीच अनबन और तलाक की खबरें मीडिया में काफी समय से तैर रही है। हालांकि दोनों तरफ से इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सोशल मीडिया की गतिविधियों से काफी चीजें साफ़ हो जाती हैं।

इस बीच चहल आगामी आईपीएल के लिए पंजाब किंग्स के साथ शामिल हो गए हैं। दूसरी तरफ धनश्रे अपने शूट और काम में व्यस्त दिखाई देती हैं। इन सबके बीच बड़ा सवाल यही है कि क्या इन दोनों के बीच तलाक हो गया है, अथवा नहीं। ऐसा होता, तो घोषणा भी होती।

dhanashree verma

दोनों के इन्स्टाग्राम अकाउंट को देखा जाए, तो चहल के अकाउंट में धनश्री के फोटो दिखाई नहीं देते हैं। उनके प्रोफाइल में पत्नी के हालिया फोटो तो नहीं ही हैं। दूसरी तरफ धनश्री के प्रोफाइल में ऐसा नहीं है। हालांकि धनश्री के प्रोफाइल से भी फोटो डिलीट हैं लेकिन पूरी तरह से ऐसा नहीं है।

पिछले साल भारतीय टीम ने जब टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, तो धनश्री ने बधाई मैसेज चहल के लिए लिखा था और उनकी फोटो भी साथ में थी, यह फोटो अब भी उनके इन्स्टाग्राम अकाउंट पर देखी जा सकती है। इसके अलावा भी कई फोटो दोनों की हैं।

ऐसे में एक सवाल यह भी खड़ा होता है कि क्या यह अनबन चहल की तरफ से ज्यादा है। इसके अलावा बड़ा सवाल यह भी है कि क्या यह मनमुटाव अस्थायी है। अगर ऐसा है, तो फिर से दोनों एक साथ होंगे या नहीं। धनश्री ने अपने प्रोफाइल में चहल के फोटो रखते हुए साफ़ संकेत दिया है।

Dhanashree Verma से ज्यादा उतावले चहल दिखते हैं

अगर तलाक होता, तो घोषणा भी होती। जैसे हार्दिक पांड्या और नताशा स्तानकोविक के मामले में हुआ था। दोनों ने एक नोट लिखते हुए इसकी घोषणा कर दी थी। कुछ हद तक चहल के पोस्ट और उनके कैप्शन से समझा जा सकता है कि मामला बड़ा है लेकिन पूरी तरह से कुछ भी सामने नहीं आया।

Dhanashree Verma ने नहीं किये फोटो डिलीट

धनश्री के प्रोफाइल में चहल के फोटो से सवाल यह भी है कि क्या वह अब भी उनसे प्यार करती हैं। क्या दोनों की वापसी के आसार हैं। आने वाले समय में ही इन चीजों का जवाब मिल पाएगा लेकिन फ़िलहाल तो यही दिख रहा है कि चहल जल्दी में दिखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+