‘तेरा मुंडा बिगड़ा जाए…’, Yuvraj Singh का ये डांस नहीं देखा, तो क्या देखा - VIDEO

नई दिल्ली, 13 सितंबर: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का मस्त मौला अंदाज फैंस काफी पसंद करते हैं। युवी भी फैंस का ख्याल रखते हुए समय-समय पर ऐसे वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिसे सभी इंज्वॉय करते हैं। हाल ही में युवराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बॉलीवुड के पुराने गानों पर अपने ही स्टाइल में अजब-गजब डांस करते नजर आए।

रैना और इरफान बने सिंगर

रैना और इरफान बने सिंगर

टीम इंडिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की ओर से खेल रहे हैं। इस टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर है। शनिवार को इस टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया था, जहां इंडिया लीजेंड्स की टीम ने एकतरफा मुकाबला साउथ अफ्रीका लीजेंड्स को 61 रन से हराया। ये मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया था। जीत का जश्न मनाने युवराज सिंह, कैप्टन सचिन, इरफान पठान और सुरेश रैना के साथ पार्टी करने पहुंचे, जहां इरफान और रैना को सिंगिंग करते देखा गया।

युवी ने लगाए ठुमके

युवी ने लगाए ठुमके

इरफान और रैना के गानों पर युवराज सिंह ने भी शर्म का चोला उतार फेंका और खूब ठुमके लगाए। युवी ने 'अम्मा देख तेरा मुंडा बिगड़ा जाए, बड़े मियां-छोटे मियां, यम्मा यम्मा' गानों पर फनी स्टाइल में डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है। वीडियो में पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनप्रीत सिंह गोनी, प्रज्ञान ओझा और मुनाफ पटेल को भी देखा जा सकता है।

6 रन बनाकर आउट हुए थे युवराज

6 रन बनाकर आउट हुए थे युवराज

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोड सेफ्टी सीरीज के पहले मैच में युवराज सिंह बल्ले से फ्लॉप रहे। उनको नंबर 5 पर खेलने का मौका मिला, लेकिन वह 8 गेंदों में केवल 6 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि, बतौर गेंदबाज उन्होंने अपने एक ओवर में केवल 7 रन देकर एक विकेट जरूर चटकाया। टूर्नामेंट के बाकी मैचों में इंडिया लीजेंड्स को अपने इस दिग्गज से विस्फोटक पारियों की उम्मीद रहेगी। टीम अपना अगला मुकाबला 14 सितंबर को वेस्टइंडीज लीजेंड्स के खिलाफ खेलेगी।

संन्यास लिए हुए 3 साल

संन्यास लिए हुए 3 साल

भारत को 2007 का टी20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीताने में बड़ा रोल प्ले करने वाले युवराज सिंह ने 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। 2007 में टी20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीत चुके दिग्गज खिलाड़ी ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैचों में 1900 रन, 304 वनडे मैचों में 8701 रन और 58 T20I मुकाबलों में 1177 रन बनाए। तीनों फॉर्मेट में उन्होंने कुल मिलाकर 148 विकेट भी चटकाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+