Yuvraj Singh के घर हुआ नन्ही परी का आगमन, सोशल मीडिया पर शेयर की फैमिली फोटो, रखा है अनोखा नाम
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह दूसरी बार पापा बन गए हैं। जी हाँ! बिल्कुल सही पढ़ा आपने। युवराज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर दुनिया के बीच इस खुशखबरी का ऐलान कर दिया है। दरअसल, युवराज सिंह और हेजल कीच के घर नन्ही सी गुड़िया का आगमन हुआ है। बेबी गर्ल के आने की खबर खुद युवराह सिंह ने दी है।
युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ एक फोटो पोस्ट किया है। फोटो में क्रिकेटर को अपनी पत्नी हेजल और उनके बच्चे ओरियन के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। हालांकि, इस दौरान युवराज की गोद में एक प्यारी सी राजकुमारी भी नजर आई।

पोस्ट में युवराज ने अपनी बेबी गर्ल का चेहरा भी दिखाया है। फोटो में प्यारी सी बच्ची को व्हाइट ड्रेस में देखा जा सकता है। क्रिकेटर ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया है। युवराज ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी ऑरा (Aura ) के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रातों की नींद गायब हो गई है, क्योंकि हम अपनी छोटी राजकुमारी ओरा का स्वागत कर रहे हैं और अब हमारा परिवार पूरा हुआ।'
भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक माने जाने वाले युवराज ने भारत के लिए सभी फॉर्मेट में 402 मैच खेले हैं। युवराज ने 40 टेस्ट मैच खेले जहां उन्होंने 33.92 की औसत से 1900 रन बनाए। हालांकि, वनडे में उन्होंने 304 मैच खेले, जिसमें 36.55 की औसत से 8701 रन बनाए। उन्होंने उल्लेखनीय रूप से 14 शतक और 52 अर्धशतक लगाए, जो उनके निरंतर प्रदर्शन को उजागर करता है। सिंह ने टी20ई में भी अपनी छाप छोड़ी और 58 मैचों में 28.02 की औसत से 1177 रन बनाए।
उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी खूब धमाल मचाया। 12 वर्षों की अवधि में विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए, सिंह ने अपने आईपीएल करियर में 2750 रन बनाए, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 और आईसीसी विश्व कप 2011 में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। युवराज को 2011 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। युवराज ने जून 2019 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications