Yusuf ने की है फिजियोथेरेपिस्ट से शादी, हड्डी जुड़वाते-जुड़वाते दिल हार बैठे थे 'पठान', पढ़ें Love Story
Yusuf Pathan Love Story: आज सुबह से सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक पर क्रिकेटर से राजनेता बने यूसुफ पठान छाए हुए हैं, वजह है उनका विदेश जाने वाले सांसदों के डेलिगेशन से अपना नाम वापस लेना। उन्होंने इस बारे में सरकार को सूचित किया है कि 'वो इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं।'
जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूसुफ पठान को लेकर बातें होने लग गई हैं। कुछ लोगों ने यूसुफ पठान को सलाह दी है कि 'आपने तो देश के लिए इतनी अच्छी क्रिकेट खेली है,आपको तो इसके लिए आगे आना चाहिए लेकिन आप तो राजनीति करने लग गए।'
फिलहाल युसूफ पठान को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है लेकिन यहां हम बात करते हैं उनकी पर्सनल लाइफ की जिसके बारे में लोगों को ज्यादा कुछ पता नहीं है।

अपने भाई इरफान पठान से मिजाज में जुदा यूसुफ को लोग टीम इंडिया का 'खब्बू क्रिकेटर' कहा करते थे, भारत के लिए उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं लेकिन स्वभाव से थोड़ा शरमाने वाले युसूफ ने भी प्रेमविवाह किया है। जी हां, इनकी भी लवस्टोरी है, जो कि किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है।
बला की खूबसूरत आफरीन फिजियोथेरेपिस्ट हैं
बता दें कि यूसुफ की पत्नी का नाम आफरीन हैं,जो कि बला की खूबसूरत हैं और पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं। साल 2011 में दोनों की पहली मुलाकात बड़े ही रोचक अंदाज में हुई थी।
आफरीन को बेहिसाब सूरत और सीरत से खुदा ने नवाजा है
मालूम हो कि विश्नकप टूर्नामेंट के बाद जब यूसुफ अपने घर बड़ौदा लौटे तो उन्हें अपने Bones and Muscles को मजबूत करवाने के लिए एक बढ़िया फिजियोथेरेपिस्ट की जरूरत थी, जिसके लिए उन्होंने कुछ फिजियोथेरेपिस्ट से मुलाकात की, उन्ही में से एक थी आफरीन, जिन्हें खुदा ने बेहिसाब सूरत और सीरत दोनों से ही नवाजा है।
पहली नजर में ही आफरीन पर दिल हार बैठे थे Yusuf Pathan
यूसुफ पहली नजर में ही आफरीन के होकर रह गए, वैसे तो आफरीन मूल रूप से मुंबई की है लेकिन उस वक्त संयोग से बड़ौदा में थीं। यूसुफ ने उन्हें फिजियोथेरिपी के लिए 'ओके' बोल दिया और बस यहीं से दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया और एक दिन यूसुफ ने अपने दिल की बात आफरीन को बता दी।
साल 2013 में Yusuf Pathan और आफरीन ने निकाह कर लिया
आफरीन भी इतने दिनों में यूसुफ को समझ चुकी थीं, उन्हें भी इस रिश्ते में आगे बढ़ना उचित समझा और 'हां' कर दी, दोनों की फैमिली ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया और दो साल की डेटिंग के बाद साल 2013 में यूसुफ और आफरीन ने निकाह कर लिया, इस खूबसूरत कपल को शादी से एक बेटा है।

क्या कहा सीएम ममता बनर्जी ने?
देश जाने वाले सांसदों के डेलिगेशन से यूसुफ पठान के 'आउट' होने पर जब सीएम ममता बनर्जी से सवाल किया गया तो उन्होंने मोदी सरकार पर ही हमला बोला दिया। उन्होंने कहा कि 'हमारे पास कोई अनुरोध नहीं आया, अगर कोई अनुरोध हमारे पास आता, तो हम विचार कर सकते थे, हम देश के पक्ष में हैं।'
'अपने दम पर सदस्य का नाम तय नहीं कर सकते'
'विदेश मामलों के मुद्दे पर, हमने हमेशा केंद्र की नीति का समर्थन किया है। वर्तमान में, हम केंद्र सरकार के विचारों और कार्यों का समर्थन कर रहे हैं। वे अपने दम पर सदस्य का नाम तय नहीं कर सकते। यह उनकी पसंद नहीं है, यह पार्टी की पसंद है। अगर उन्होंने मुझसे किसी को भेजने का अनुरोध किया, तो हम नाम तय करेंगे और उन्हें बताएंगे। ऐसा नहीं है कि हम बहिष्कार कर रहे हैं या हम नहीं जा रहे हैं।"
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications