VIDEO: आपने गलत किया, अब हम क्रिकेट नहीं देखेंगे,' फैन का दर्द देख हैरान रह गए विराट कोहली
टेस्ट क्रिकेट से विराट कोहली के अचानक रिटायरमेंट के ऐलान ने करोड़ों फैंस को हैरान और भावुक कर दिया है। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर एक ऐसा लम्हा देखने को मिला, जिसने इस फैसले के असर को और भी गहरा कर दिया। जब विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बाहर निकल रहे थे, तो क्राउड में मौजूद एक फैन का दर्दभरा सवाल सब पर भारी पड़ गया।
कोहली जब एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे, तो आसपास फैंस और पैपराजी की भीड़ जमा थी। कोई फोटो लेने की कोशिश कर रहा था, तो कोई बस एक नजर पाने को बेताब था। इसी बीच एक आवाज गूंजती है- सर, आपने गलत किया, रिटायरमेंट क्यों लिया? अब हम क्रिकेट ही नहीं देखेंगे। इसके बाद आवाज आती है- 'आपके लिए मैं टेस्ट मैच देखता था।'

विराट ने मुस्कान के साथ जताया प्यार
विराट कोहली इस भावुक माहौल में भी शांत और सौम्य नजर आए। उन्होंने फैंस का प्यार स्वीकार किया और क्राउड से रास्ता देने को कहा। जब एक फैन ने फोटो की रिक्वेस्ट की, तो कोहली ने मुस्कराकर जवाब दिया- 'अभी टाइम कम है, मैं देता हूं, पक्का।'
'RCB इस बार जरूर जीतेगा...'
जब कोहली अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे, तो एक और फैन चिल्लाया- हम आपका इंतजार करेंगे, अब ODI देखेंगे। इस बार RCB जीतेगी। कोहली ने जाते-जाते थम्स-अप दिखाया और हल्की मुस्कान के साथ विदा ली।
वृंदावन में मिला सुकून, विराट-अनुष्का पहुंचे संत के आश्रम
रिटायरमेंट के अगले दिन कोहली और अनुष्का वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से आशीर्वाद लिया। वहां के वीडियो में दोनों शांति से बैठे संत के प्रवचनों को सुनते दिखे।
इसी दौरान संत ने कोहली से एक सीधा लेकिन गहरा सवाल पूछा - 'क्या आप खुश हैं?' इस सवाल का वजन उस फैसले के संदर्भ में कहीं ज़्यादा था जो उन्होंने कुछ घंटों पहले लिया था।
एक युग का अंत, लेकिन विरासत जिंदा
रोहित शर्मा के बाद कोहली का टेस्ट क्रिकेट से जाना भारतीय क्रिकेट में एक युग के अंत जैसा है। अपनी अटैकिंग, जुनून और लगातार शानदार प्रदर्शन से विराट ने टेस्ट बल्लेबाजी को नए मायनों में जिया और भारत की लाल गेंद वाली क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications