Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Year Ender 2024: 2 बल्लेबाजों ने किया इस साल वर्ल्ड क्रिकेट पर राज़, इनमें एक भारतीय शामिल

Year Ender 2024: टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से देखा जाए, तो साल 2024 काफी शानदार रहा है। कुछ बड़े मैचों में उम्मीद के अनुरूप रिजल्ट नहीं आए। बल्लेबाजों ने अपना जलवा दिखाने में कमी नहीं छोड़ी और रिकॉर्ड बने और पुराने कीर्तिमानों को ध्वस्त होते हुए भी देखा गया।

अनुभवी और महान प्लेयर्स में से एक जो रूट से लेकर युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना जलवा दिखाया। इन बल्लेबाजों ने अपने कौशल का बखूबी प्रदर्शन किया। उनके आंकड़े धांसू रहे और पूरी सीरीज को प्रभावित करने में इन्होने अपनी अहम भूमिका निभाई। अपनी टीमों को इन दोनों ने सफलता दिलाने में कमी नहीं छोड़ी।

Year Ender 2024

जो रूट का रहा धमाल (Year Ender 2024)

इस साल इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी जो रूट ने अपने बल्ले से तबाही मचा दी और टेस्ट क्रिकेट में खुद को एक अलग लेवल का प्लेयर साबित कर दिया। जो रूट ने 58 से ज्यादा का औसत से 1338 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 14 मैच खेले। पाकिस्तान के खिलाफ उनका एक दोहरा शतक भी आया। 262 रन उनका करियर बेस्ट इसी साल आया। वह इंग्लैंड की कंडीशंस के अलावा स्पिन के लिए मददगार कंडीशंस में भी अपना बल्ला चलाने में सफल रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल का भी चला बल्ला (Year Ender 2024)

इस साल 22 साल के युवा भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने अपने बल्ले से तबाही मचाने में कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने 12 मैचों में 1280 रन जड़कर गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। उन्होंने तीन शतक और सात अर्धशतक जड़े। ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले दौरे पर ही जायसवाल ने पर्थ में शतक जमाया था। टॉप क्रम में उनकी आक्रामक अप्रोच अन्य बल्लेबाजों से अलग बनाती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद उनके आंकड़ों में और सुधार दिख सकता है।

रूट और जायसवाल की बड़ी पारियां (Year Ender 2024)

जो रूट और जायसवाल दोनों ने ही इस साल दोहरा शतक जमाया है। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच में 262 रनों की पारी खेली थी। दूसरी तरफ जायसवाल का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ भारत में ही बोला था। उन्होंने धांसू अंदाज में खेलते हुए नाबाद 214 रनों की पारी खेली। जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में भी 161 रनों की तगड़ी पारी खेली थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+