Year Ender 2024: वर्ल्ड कप पर भारी रहा IPL! जानिए साल 2024 में Google पर सबसे ज़्यादा सर्च हुए कौन से खेल?
Year Ender 2024, Sports Events on Google: भारत में क्रिकेट को लेकर दीवानगी हमेशा से बहुत ज्यादा रही है। साल 2024 में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस साल टीम इंडिया ने 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। हालांकि, इसके बावजूद 2024 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए खेल टूर्नामेंट का नाम टी 20 वर्ल्ड कप नहीं था। इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया टूर्नामेंट आईपीएल रहा है।
क्रिकेट फैंस के बीच जारी है आईपीएल का क्रेज
आईपीएल भारत का सबसे बड़ा घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट है। आईपीएल को लेकर हमेशा ही क्रिकेट फैंस के बीच में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता रहा है। आईपीएल में शामिल अलग-अलग देशों के कई बड़े सितारे, रोमांचक मैच और हाई-स्कोरिंग गेम्स इसे दूसरे टूर्नामेंट से अलग बनाते हैं।

टी 20 वर्ल्ड कप पर आईपीएल रहा भारी
टी 20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत के बाद भी आईपीएल की पॉपुलैरिटी और उसकी गूगल पर सर्च ट्रेंड्स से यह साफ हो गया कि भारत में आईपीएल को लेकर प्रेम और जुनून अभी भी बहुत अधिक है। साल 2024 के स्पोर्ट्स इवेंट्स में टी 20 वर्ल्ड कप को दूसरा स्थान मिला। भारत ने लंबे समय बाद इस साल वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की। लेकिन फिर आईपीएल टी-20 वर्ल्ड कप पर भारी रहा।
केकेआर ने जीता था खिताब
इस साल आईपीएल 2024 का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस जीत में कोच गौतम गंभीर का भी अहम रोल रहा। भारत में 2024 के साल के अंत तक गूगल पर स्पोर्ट्स इवेंट्स के सर्च ट्रेंड्स में आईपीएल नंबर वन पर रहा। भारत में क्रिकेट का दबदबा अब भी मजबूत है, लेकिन फुटबॉल और कबड्डी जैसे खेल भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खेलों की लिस्ट
1.इंडियन प्रीमियर लीग
2.टी-20 वर्ल्ड कप
3.ओलंपिक
4.प्रो कबड्डी लीग
5.इंडियन सुपर लीग
6.वुमेंस प्रीमियर लीग
7.कोपा अमेरिका
8.दलीप ट्रॉफी
9.यूईएफए यूरो
10.अंडर 19 वर्ल्ड कप












Click it and Unblock the Notifications