Year Ender 2024 : सैमसन और तिलक वर्मा का रहा दबदबा, टी20 में इस साल भारत ने बनाये कुछ बड़े रिकॉर्ड
Year Ender 2024: साल 2024 अब समाप्ति की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। क्रिकेट फैन्स और विश्लेषक इस साल बने कीर्तिमानों और यादगार पलों के बारे में जरूर सोच रहे होंगे। इस साल धांसू कीर्तिमान बने और फैन्स का भी काफी मनोरंजन हुआ। भारतीय टीम ने टी20 में ऐतिहासिक वर्ल्ड कप भी जीता।
बड़े कीर्तिमानों की बात करें, तो संजू सैमसन और तिलक वर्मा का नाम जुबां पर आना लाजमी है। दोनों ने दक्षिण अफ्रीका में जाकर गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। घरेलू क्रिकेट में भी एक टीम ने बेहतरीन अंदाज में एक रिकॉर्ड बनाया। टी20 में इस साल बने कुछ धांसू आंकड़ों के बारे में जानना चाहिए।

भारत का उच्चतम टी20 स्कोर Year Ender 2024
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने धमाल मचाते हुए टी20 क्रिकेट में अपना उच्चतम स्कोर खड़ा कर दिया। हैदराबाद में खेले गए इस मैच में संजू सैमसन का बल्ला चला और उन्होंने सैकड़ा जमाया। 47 गेंदों का सामना करते हुए सैमसन ने 111 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों में 74 की पारी खेली। भारत ने 6 विकेट पर 297 रनों का रिकॉर्ड स्कोर बना दिया। यह टी20 इतिहास का तीसरा बेस्ट स्कोर है।
सैमसन और तिलक वर्मा का जलवा
क्रिकेट इतिहास में सैमसन और तिलक वर्मा ने टी20 में लगातार दो शतक जड़ने का कीर्तिमान अपने नाम किया। जोहांस बर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिलक वर्मा ने नाबाद 120 रन बनाए और सैमसन ने नाबाद 109 रन जड़े। एक टी20 मैच में दो भारतीयों द्वारा शतक का यह पहला मौका था। सैमसन ने हैदरबाद में बांग्लादेश के खिलाफ शतक के बाद दक्षिण अफ्रीका में पहले टी20 में भी शतक जड़ा। यह मैच डरबन में हुआ था। तिलक वर्मा ने सेंचुरियन और जोहांसबर्ग में लगातार दो शतक जड़े।
टी20 वर्ल्ड कप में 17 साल का सूखा खत्म
साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में खिताब जीतने के बाद भारत को काफी समय बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका मिला। 17 साल बाद टीम इंडिया ने कप उठाया।रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को पराजित करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया।
बड़ौदा ने किया धमाल Year Ender 2024
घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा ने टी20 का उच्चतम स्कोर बनाकर बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिक्किम के विरुद्ध खेलते हुए बड़ौदा ने धमाका कर दिया। 5 विकेट पर 349 रन बनाकर ज़िम्बाब्वे (344/4) का कीर्तिमान ध्वस्त कर बड़ौदा ने तबाही मचा डाली।
आईपीएल में भी हुआ धमाका
आईपीएल 2024 सीजन किसी शानदार से कम नहीं था। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ हैरी ब्रुक के शतक की मदद से 287/3 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि इस सीजन खिताबी जीत जीतने का मौका केकेआर को मिला। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने टाइटल अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications