Year Ender 2024: इस साल रही टीम इंडिया के खराब खिलाड़ी पर BCCI की मेहरबानी, फ्लॉप होकर भी टीम में बना रहा
Year Ender 2024: साल 2024 समाप्त होने वाला है और इस दौरान क्रिकेट की दुनिया में कई बड़ी गतिविधियाँ देखने को मिली। कई प्लेयर्स को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला और कई खिलाड़ी बाहर भी हुए। कुछ प्लेयर्स ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने बड़े इवेंट्स में अपना धांसू प्रदर्शन दिखाया।
खराब प्रदर्शन के बाद प्लेयर्स की छुट्टी भी की गई है लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा रहा है, जिसकी किस्मत ने काफी साथ दिया। बीसीसीआई और सलेक्टर्स की मदद से इस खिलाड़ी को मौके मिलते चले गए। टीम से बाहर होने के कगार पर आने के बाद भी अवसर मिल गया।

यहाँ बात केएल राहुल की हो रही है जिनको खराब प्रदर्शन के बाद भी बीसीसीआई ने टीम में बनाए रखा। एक तरह से राहुल के ऊपर बोर्ड की कृपा बनी रही। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे धाकड़ खिलाड़ी टीम से बाहर हैं लेकिन राहुल को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी मौका मिल गया।
आंकड़े राहुल के पक्ष में नहीं
इस वर्ष टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ों को देखा जाए, तो राहुल का प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा है। उनके खेल में वह बात नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पर्थ टेस्ट तक के आंकड़ों का जिक्र यहाँ किया गया है। इस वर्ष उन्होंने 6 मैचों में 37 के औसत से 337 रन बनाए हैं। 3 अर्धशतक उनके बल्ले से आए लेकिन शतक नहीं आया। न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम सीरीज में वह बुरी तरह फ्लॉप रहे और यही हाल बांग्लादेश के खिलाफ भी रहा।
बीसीसीआई रही है मेहरबान
अगर केएल राहुल के इस वर्ष के आंकड़ों को छोड़ भी दिया जाए, तो पिछले तीन वर्षों का लेखा-जोखा भी हैरान करने वाला रहा है। पिछले तीन वर्षों में राहुल के बल्ले से महज 1 शतक आया है। इस दौरान उन्होंने 13 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। वह 4 अर्धशतकीय पारियां खेलने में सफल रहे हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए कहा जाना चाहिए कि बोर्ड और कप्तानों की मदद से वह टीम इंडिया में बने रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications