year ender : ऋषभ पंत से लेकर मनु भाकर तक, साल 2024 में सबसे जबरदस्त रहा इन खिलाड़ियों का कमबैक!

year ender : किसी भी खिलाड़ी के लिए अपने खेल में दोबारा वापसी करना आसान नहीं होता है। कई बार चोट लगने या किसी और कारण खिलाड़ी अपने खेल से दूर हो जाते हैं। किसी भी पेशेवर एथलीट के लिए, अपने खेल में वापसी करना और एक बार फिर से बेहतर प्रदर्शन करना एक चुनौती भरा काम होता है। चाहे चोटों पर काबू पाना हो या खराब फॉर्म से उबरना हो वापसी का सफर बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

साल 2024 में इन खिलाड़ियों की दमदार वापसी (Year-Ender 2024)

हर साल हम एथलीटों की ऐसी कहानियां देखते हैं जो दोबारा वापसी कर सुर्खियों में अपनी जगह बनाने में सफल होते हैं। साल 2024 में भी कुछ ऐसे ही खिलाड़ी हैं जो लंबे समय बाद अपने खेल में वापस आए और छा गए। इस लिस्ट में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से लेकर महिला शूटर मनु भाकर का नाम शामिल हैं। पेरिस में मनु भाकर के शानदार प्रदर्शन से लेकर ऋषभ पंत की क्रिकेट में शानदार वापसी और हार्दिक पांड्या की वापसी तक यह साल इन खिलाड़ियों के लिए यादगार रहा।

Year Ender 1

ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट में ऋषभ पंत की वापसी जितनी दिल को छू लेने वाली कहानियां बहुत कम हैं। दिसंबर 2022 में जानलेवा कार दुर्घटना से बचने के बाद इस बात पर सवाल उठे कि क्या वह कभी पेशेवर क्रिकेट में वापसी कर पाएंगे। हालांकि, पंत की कड़ी मेहनत ने उनकी रिकवरी सफर को लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणादायक कहानी में बदल दिया। न केवल उन्होंने मैदान पर वापसी की, बल्कि आईपीएल 2024 में 13 मैचों में 446 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी की।

हार्दिक पंड्या

हाथ में टी20 विश्व कप ट्रॉफी लेकर मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते हार्दिक पंड्या की तस्वीरें अपने आप में एक बयान थीं। वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन से पंड्या ने आलोचकों को सिर्फ़ एक महीने में फिर से फैंस बना दिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान को आईपीएल 2024 के दौरान अपने ही प्रशंसकों से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। लेकिन वर्ल्ड कप जीतकर उन्होंने जोरदार वापसी की।

मनु भाकर

टोक्यो ओलंपिक में मनु के दिल टूटने की यादें अभी भी ताजा हैं, जब एक पिस्तौल की खराबी ने ओलंपिक पदक जीतने के उनके सपने को चकनाचूर कर दिया था। पेरिस ओलंपिक में जाने से पहले भाकर का एक ही लक्ष्य था, भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतना। 22 वर्षीय निशानेबाज ने न केवल अपना लक्ष्य हासिल किया, बल्कि उम्मीदों से बढ़कर दो कांस्य पदक हासिल किए- एक महिला व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में और दूसरा मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में। टोक्यो में चूकने के दिल टूटने के बाद पेरिस में मनु ने जोरदार वापसी की।

विनेश फोगट

पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने की भारत की उम्मीदें उस समय टूट गईं, जब विनेश को अधिक वजन के कारण स्वर्ण पदक मैच से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश ने ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने शुरुआती मुकाबले में जापान की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन यूई सुसाकी को चौंकाते हुए हराया था।

हालांकि, उनके अविश्वसनीय सफर ने एक अप्रत्याशित मोड़ लिया, जिससे उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ा। जिस वापसी का जश्न मनाया जाना चाहिए था, वह दर्दनाक परीक्षा में बदल गई, लेकिन विनेश के प्रयासों को कम करके नहीं आंका जा सकता। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए महीनों तक मैट से दूर रहने के बावजूद उन्होंने फाइनल तक पहुंचकर शानदार वापसी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+