Year Ender 2023: भारतीय क्रिकेट का भविष्य है उज्जवल, टैलेंट के दम पर सारी दुनिया में छाए युवा खिलाड़ी

Year Ender 2023: साल 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। दिसंबर के महीने में कुछ ही दिन बच गए हैं। इसके बाद नए साल का आगमन हो जाएगा। साल 2024 क्रिकेट के लिहाज से बेहद खास होने वाला है। साल 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज किया जाएगा। भारत के लिए साल 2023 खट्टी-मीठी यादों से भरा रहा। भारत के पास साल 2023 में दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका था। लेकिन फाइनल में जाकर भारतीय जीत हासिल करने से चूक गई।

युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम: साल 2023 में भारतीय टीम के कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सब का दिल जीतने का काम किया। इन खिलाड़ियों ने यह आश्वासन दिलाया कि भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर सही हाथों में है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज जो कि अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। ऐसे में अब भारतीय क्रिकेट में अगले जनरेशन की एंट्री हो चुकी है। आइए कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में आपको जानकारी दें, जिन्होंने इस साल अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया में चर्चाएं बटोरी है।

Year Ender 2023 1

शुभमन गिल: शुभमन गिल के लिए साल 2023 शानदार रहा। गिल ने इस साल 29 वनडे मैचों में कुल 1584 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक और आठ अर्धशतक भी निकले। इसके अलावा आईपीएल में भी गिल शानदार फार्म में दिखाई दिए थे। गिल ने 17 आईपीएल मैच में 890 रन बनाए थे। इस साल वनडे में सबसे अधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड भी शुभमन के नाम ही है। शुभमन गिल ने भारत के लिए साल 2023 में कुल 24 कैच पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

रिंकू सिंह: भारतीय टीम को लंबे समय से एक फिनिशर की तलाश है। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद से भारतीय टीम को फिनिशर नहीं मिल सका है। ऐसे में रिंकू सिंह को इस साल भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। टी-20 में रिंकू सिंह ने अपना दबदबा दिखाया। इसके अलावा वनडे में भी उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार पारी खेली। आईपीएल में केकेआर की ओर से रिंकू सिंह ने पांच गेंद पर पांच छक्का लगाकर सभी को हैरान कर दिया था। यह मोमेंट रिंकू सिंह के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

यशस्वी जयसवाल: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल भी लगातार रन बना रहे हैं। जायसवाल के लिए साल 2023 शानदार रहा। सबसे पहले आईपीएल में जायसवाल ने राजस्थान की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 14 मैचों में 625 रन जड़ दिए। इसके बाद भारतीय टीम की तरफ से भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

तिलक वर्मा: साल 2023 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा ने भी अपने प्रदर्शन से सबको काफी प्रभावित किया। तिलक वर्मा भारत के लिए चार वनडे और 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। तिलक वर्मा आने वाले समय में भारतीय टीम के फ्यूचर स्टार माने जा रहे हैं।

मुकेश कुमार: बिहार के गोपालगंज जिले से आने वाले मुकेश कुमार ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया है। साल 2023 मुकेश कुमार के लिए काफी अच्छा रहा। मुकेश कुमार ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से दमदार गेंदबाजी की थी। जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम में एंट्री मिली और उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+