यशस्वी जायसवाल ने 156 रन ठोक किया धमाका, 45 सालों में नंबर वन, हासिल की बड़ी उपलब्धि
Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट का ऐसा नाम है, जिनको प्रारूप से फर्क नहीं पड़ता है। वह लाल गेंद और सफेद गेंद दोनों में अपना बल्ला बराबर चलाते हैं और गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते हैं। रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने वही किया है।
राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में खेलते हुए जायसवाल ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए शतक जमा दिया और एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली। यशस्वी जायसवाल का यह सैकड़ा महज 120 गेंदों में आ गया। उन्होंने 45 सालों में नंबर एक बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी कायम रखा है।

यशस्वी जायसवाल ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में एक और यादगार पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 120 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से शतक पूरा किया और एक बार फिर साबित किया कि वह लंबे फॉर्मेट के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।
Yashasvi Jaiswal का शानदार रिकॉर्ड
जायसवाल ने साबित कर दिया कि क्यों वह 45 सालों में बेस्ट औसत रखने वाले ओपनर बल्लेबाज हैं। साल 1980 के बाद से, जायसवाल ऐसे पहले भारतीय ओपनर बने हैं जिनका औसत सबसे बेहतर है। उनका टेस्ट बल्लेबाज़ी औसत 52।60 तक पहुंच चुका है, जो अपने आप में एक बड़ा माइलस्टोन है। यह कम से कम 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों का एक धाकड़ आंकड़ा है।
Yashasvi Jaiswal बने मुंबई की ढाल
जायसवाल का शतक मुंबई की दूसरी पारी के दौरान आया। उन्होंने 174 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके और 1 शानदार छक्का जमाया और 156 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। उनके शतक से मुंबई को फायदा हुआ और मुकाबला ड्रॉ रहा।
रेड बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज है, दो मैचों की इस सीरीज से पहले जायसवाल ने अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं। इस फॉर्म का लाभ उनको उस सीरीज में भी मिलने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications