Yashasvi Jaiswal ने मुंबई छोड़कर गोवा टीम को क्यों चुना? टीम इंडिया के स्टार ने अब जाकर बताई वजह

भारतीय क्रिकेट के उभरते स्टार यशस्वी जायसवाल ने घरेलू क्रिकेट में बड़ा बदलाव करते हुए मुंबई छोड़कर गोवा टीम में शामिल होने का फैसला किया है। इस फैसले ने कई क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया, लेकिन जायसवाल ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया।

यशस्वी जायसवाल ने कहा कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) का वह हमेशा सम्मान करेंगे, क्योंकि इस शहर ने उन्हें क्रिकेटर बनाया। उन्होंने स्वीकार किया कि मुंबई छोड़ना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन करियर की नई संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया।

yashasvi jaiswal

गोवा से मिली नेतृत्व की भूमिका
गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने जायसवाल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है, जो उनके करियर के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि जब भी वह राष्ट्रीय टीम में नहीं रहेंगे, तब वह गोवा के लिए खेलते हुए टीम को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।

मुंबई टीम मैनेंजमेंट से असंतोष?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जायसवाल ने एमसीए से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेने से पहले अधिकारियों से चर्चा की थी। ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई टीम प्रबंधन से उनकी नाराजगी भी उनके फैसले की एक बड़ी वजह रही।

अब गोवा के लिए नई शुरुआत
2019 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने वाले जायसवाल अब गोवा की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलते नजर आएंगे। 23 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने कहा कि यह उनके करियर के लिए एक अहम कदम है और वह इसे पूरी गंभीरता से लेंगे।

Take a Poll

यशस्वी जायसवाल ने अपने क्रिकेट करियर में शानदार प्रदर्शन किया है और तीनों फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ी है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अब तक 19 मैचों में 36 पारियों में 52.88 की औसत से 1798 रन बनाए हैं, जिसमें 214 रन की उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है। उन्होंने टेस्ट में 10 अर्धशतक, 4 शतक और 2 दोहरे शतक लगाए हैं।

वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक केवल 1 मैच खेला है, जिसमें 15 रन बनाए। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 23 मैचों में 164.32 के स्ट्राइक रेट से 723 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी उन्होंने 55 मैचों में 30.96 की औसत और 149.32 के स्ट्राइक रेट से 1641 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं। उनके अटैकिंग खेल और निरंतर अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का उभरता सितारा बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+