U19 WC 2022 में जीत के बाद भारतीय टीम कैसे मनायेगी जश्न, यश धुल ने बताया मजेदार तरीका

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप में यश धुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शनिवार की देर रात एंटिगुआ के मैदान पर खेले गये फाइनल मैच में इतिहास रच दिया। सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले गये इस फाइनल मैच में भारतीय टीम ने पहले इंग्लिश बल्लेबाजों को राज बावा और रवि कुमार की गेंदबाजी के सामने घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा तो वहीं रनों का पीछा करते हुए निशांत संधु की बेहतरीन पारी से इंडियन टीम ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर 5वां खिताब अपने नाम कर लिया।
और पढ़ें: सामने आयी कोहली और कुंबले के बीच हुई लड़ाई की असल वजह, भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर ने किया खुलासा
भारत ने अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप के इतिहास में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर अपना 5वां खिताब जीत लिया। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2000, 2008, 2012 और 2018 में अंडर 19 का विश्वकप खिताब जीता है। यश धुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम वेस्टइंडीज में खेले गये इस टूर्नामेंट में अजेय बनी रही।
और पढ़ें: U19 WC 2022: इतिहास में 7 बार फाइनल खेल चुका है भारत, जानें कैसा रहा था हर मैच का रोमांच

ऐसे मनायेगी टीम जीत का जश्न
जीत के बाद भारतीय कप्तान यश धुल ने बताया की भारतीय टीम के सभी युवा खिलाड़ी इस जीत का जश्न कैसे मनाने वाले हैं।
मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए यश धुल ने कहा,'सभी खिलाड़ियों के कमरे में आइसक्रीम पहुंच चुकी है और हम सब अब इसे जमकर खाने वाले हैं। हम सभी को एक बेहद मुश्किल डाइट का पालना करना पड़ा था ताकि इस टूर्नामेंट के लिये खुद को फिट रख सकें, लेकिन इस जीत के बाद हम आइसक्रीम खाकर इसका जश्न मनायेंगे।'

किस वजह से भारत खिताब जीतने में हुआ कामयाब
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब यश धुल से पूछा गया कि किस वजह से उनकी टीम यह उपलब्धि हासिल करने में कामयाब हो सकी तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा,'यह हम सभी के लिये गर्व की बात कि हम सभी को यहां तक पहुंचने के लिये संघर्ष करना पड़ा है लेकिन इसके चलते हर खिलाड़ी के पास ज्यादा मजबूत मानसिकता आ गयी है। इस टीम का हर खिलाड़ी मानसिक रूप से मजबूत है और यही वजह है कि हम बड़ी जीत के साथ खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहे।'
Recommended Video

आसान नहीं था खिताब जीतने का सफर
गौरतलब है कि भारतीय टीम के लिये अंडर 19 विश्वकप का सफर आसान नहीं रहा था क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद ही टीम के कप्तान यश धुल और उपकप्तान शेख रशीद समेत भारत के 6 खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में आ गये थे। जिसके बाद निशांत सिंधु ने टीम की कमान संभाली और भारत की बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए उसे एक भी मैच में हारने नहीं दिया। क्वार्टरफाइनल मैच में कोरोना से ठीक होकर सभी खिलाड़ियों ने वापसी की और डिफेंडिंग चैम्पियन बांग्लादेश को हराकर पिछले फाइनल की हार का बदला लिया।
सेमीफाइनल मैच में कप्तान यश धुल और उपकप्तान शेख रशीद की पारियों ने टीम को 96 रनों से जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचाया, जहां पर उसने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि फाइनल मैच में राज बावा ने पहले गेंद से 5 विकेट हॉल चटकाये तो वहीं बल्लेबाजी में भी 35 रनों का अहम योगदान दिया। रवि कुमार ने भी 4 विकेट अपने नाम किये। 189 रनों का पीछा करते हुए भारत के लिये निशांत सिंधु और शेख रशीद ने 50-50 रनों की अहम पारियां खेली।












Click it and Unblock the Notifications