WTC Final के चौथे दिन बारिश बिगाड़ेगी खेल? क्या फिर टूटेगा साउथ अफ्रीका का दिल!
WTC Final Weather: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए अब सिर्फ 69 रन चाहिए जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीकी टीम ने 213 रन बना लिए थे। क्रीज पर एडन मार्करम 102 रन और कप्तान टेम्बा बावुमा 65 रन बनाकर नाबाद हैं। अब सभी की निगाहें चौथे दिन पर टिकी हैं, लेकिन मौसम चिंता का कारण बन सकता है।
चौथे दिन बारिश की आशंका (WTC Final Weather)
14 जून को लॉर्ड्स में बारिश की संभावना है। मौसम रिपोर्ट के मुताबिक सुबह के समय करीब 47% बारिश हो सकती है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, बारिश की संभावना घटती नजर आ रही है। ऐसे में मैच की शुरुआत में देरी हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय दबाव में है और उसके लिए यही राहत की बात है कि अगर बारिश अधिक हुई तो मैच ड्रॉ हो सकता है।

ड्रॉ हुआ मैच तो क्या होगा?
यह एक आईसीसी फाइनल है, इसलिए इसके लिए रिजर्व डे यानी 16 जून रखा गया है। अगर 14 और 15 जून को लगातार बारिश हुई और मैच पूरा नहीं हो पाया, तो 16 जून को बचा हुआ खेल पूरा किया जाएगा। लेकिन अगर 16 जून को भी बारिश की वजह से मैच खत्म नहीं हो पाया तो मुकाबला ड्रॉ माना जाएगा और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।
फाइनल की अब तक की स्थिति
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। साउथ अफ्रीका पहली पारी में सिर्फ 138 रन पर सिमट गई थी और उसे 74 रन की बढ़त मिली। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 207 रन पर आउट हो गई और साउथ अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य मिला। मार्करम और बावुमा ने तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अब अगर मौसम ने साथ दिया तो साउथ अफ्रीका के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।












Click it and Unblock the Notifications