WTC Final: क्या वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में बारिश बिगाड़ेगी गेम? कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

WTC Final Pitch and Weather: ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैम्पियन है क्योंकि पिछली बार भी टूर्नामेंट कंगारुओं ने ही जीता था। दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंची है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मार्नस लाबुशेन जैसे प्लेयर की फॉर्म एक चिंता का विषय है। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन फिक्स कर ली है लेकिन अनुभव की कमी साफ़ झलती है। हालांकि अफ्रीकी टीम के पास गेंदबाजी यूनिट काफी सॉलिड है, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

wtc final

हालिया समय में दक्षिण अफ्रीकी टीम का प्रदर्शन आईसीसी इवेंट्स के फाइनल मैचों में बेहतर नहीं रहा है। महिला टीम ने दो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल गंवाए हैं, इसके अलावा पुरुष टीम को भी भारत के खिलाफ एक फाइनल मुकाबले में पराजय का सामना करना पड़ा था।

SA vs AUS: पिच रिपोर्ट (WTC Final)

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच में सभी के लिए कुछ न कुछ होगा। शुरुआती दौर में तेज गेंदबाजों के लिए जरूर मदद रहेगी लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ ही बल्लेबाज भी रन बनाने में सफल रहेंगे। शुरुआती 15 ओवरों में बैटिंग हावी रहने पर बड़ा स्कोर खड़ा किया जा सकता है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही रहेगा।

SA vs AUS: वेदर रिपोर्ट (WTC Final)

लंदन में धूप-छांव का खेल चलेगा। आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं लेकिन पहले दिन बारिश की संभावना नहीं है। दूसरे दिन के खेल में बारिश देखने को मिल सकती है। 25 प्रतिशत बरसात होने की संभावना है। बादल छाए रहने से गेंदबाजों की चाँदी है, गेंद स्विंग होगी।

कैसे देखें लाइव मुकाबला

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है, इसके अलावा इसे जियोहॉटस्टार पर भी लाइव देखा जा सकता है। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 पर मैच शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+