WTC Final में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे खिलाड़ी, प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

WTC Final South Africa vs Australia: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025) का फाइनल रोमांचक मोड़ पर है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शुक्रवार यानी 13 जून को तीसरे दिन एक खास उद्देश्य के साथ मैदान पर उतरीं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों और अंपायरों ने अहमदाबाद में हुई दर्दनाक एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए काली बांह की पट्टियां पहनकर मैदान में उतरने का काम किया।

काली बांह की पट्टियां पहनकर उतरे खिलाड़ी (WTC Final South Africa vs Australia)

इस दुखद घटना के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन भी रखा गया। इंग्लैंड में लाइव प्रसारण के दौरान प्रसिद्ध कमेंटेटर नासिर हुसैन ने कहा कि हम यहां इंग्लैंड में खेल का आनंद ले रहे हैं, लेकिन हमारा दिल भारत में हुई त्रासदी के साथ है। कृपया अहमदाबाद हादसे में प्रभावित सभी लोगों के लिए एक पल का मौन रखें।

WTC Final 1

हादसे में गई बड़ी संख्या में लोगों की जान

गुरुवार को एयर इंडिया का एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह फ्लाइट लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी, लेकिन उड़ान के कुछ ही सेकंड बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। इसके बाद पूरे भारत में इस घटना को लेकर शोक की लहर है।

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बनाई पकड़ मजबूत

भारत की सीनियर टीम भी इस हादसे से दुखी है। वे फिलहाल इंग्लैंड के बेकेनहैम में भारत ए के खिलाफ इंट्रा-स्क्वाड मैच खेल रही हैं। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने मैच से पहले काली पट्टियां पहनकर और मौन रखकर अपनी संवेदना जताई। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 250 के पार पहुंच गई है। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के बीच 40 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका के लिए यहां से मुकाबले को जीतना मुश्किल नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+