WTC Final: गिल पर लगा 115 फीसदी फाइन कैसे वसूला जाएगा, जानें मैच फीस कैसी काटी जाती है
WTC Final के चौथे दिन दिल को अम्पायर ने आउट दिया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर निराशा जताई थी। आईसीसी ने उनके ऊपर कार्रवाई कर दी।
WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में भारत की हार के बाद आईसीसी की मार पड़ी है। टीम इंडिया के ऊपर धीमे ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है। भारतीय टीम के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ऊपर भी फाइनल लगा है लेकिन यह थोड़ा कम है।
टीम इंडिया पर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। ऑस्ट्रेलिया पर 80 फीसदी मैच फी का जुर्माना है। इसके अलावा शुभमन गिल ने आउट देने वाले निर्णय पर एक ट्वीट किया था, इसे आईसीसी ने कोड ऑफ़ कन्डक्ट का उल्लंघन मानते हुए 15 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है।

क्या है आईसीसी का नियम
आईसीसी की धारा 2.7.7 के अनुसार कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान घटित घटना को लेकर पब्लिकली आलोचना करता है या कोई कमेन्ट करता है, तो इसे नियम के उल्लंघन के तौर पर लिया जाता है। गिल ने पब्लिक डोमेन में ट्वीट करते हुए अम्पायर के फैसले पर निराशा जताई थी। इस तरह उनको कोड ऑफ़ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी माना गया।
115 फीसदी मैच फीस का जुर्माना कैसे
हर टीम के खिलाड़ी को अपने बोर्ड से केन्द्रीय अनुबंध के तहत राशि मिलती है। इसके अलावा मैच फीस भी मिलती है। आईसीसी अगर जुर्माना लगाती है, तो उस मैच में मिलने वाली राशि में से कटौती होती है। भारतीय टीम के ऊपर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा है। गिल के ऊपर 15 फीसदी और फाइन है। ऐसे में उनको वह राशि खुद देनी पड़ेगी।
भारतीय खिलाड़ियों को मिलती है इतनी मैच फीस
बीसीसीआई भारतीय टीम में टेस्ट खेलने वाले हर खिलाड़ी को 15 लाख रुपये की धन राशि बतौर मैच फीस देती है। इसमें से ही जुर्माना वसूला जाता है। खिलाड़ी बोर्ड के लिए खेलते हैं न कि आईसीसी के लिए, इस वजह से मैच फीस का जुर्माना वहीं से आएगा। रिजर्व खिलाड़ियों को साढ़े सात लाख मिलते हैं।
गिल का मामला क्या था
शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच के चौथे दिन अम्पायर ने कैच आउट दिया था। टीवी अम्पायर की तरफ से फैसला आया। यह एक विवादित निर्णय था और गिल नॉट आउट लग रहे थे। दिन का खेल समाप्त होने के बाद गिल ने फील्डर के हाथ में गेंद जमीन से टच होते एक फोटो पोस्ट की। उन्होंने इस तरह कोड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन कर दिया। गिल के ऊपर इसी बात के लिए 15 फीसदी मैच फीस का जुर्माना अलग से लगाया गया।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच
लन्दन के ओवल में खेले गए इस फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 209 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच के पांचवें शुरुआती सेशन में मैच समाप्त कर दिया। कंगारुओं को पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का मौका मिल गया।












Click it and Unblock the Notifications