WTC Final: रोहित ने गिल के आउट पर पहली बार दिया बयान, अम्पायर को दे डाली यह नसीहत

WTC Final: गिल को मैच के चौथे दिन के अंतिम सेशन में आउट दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल देखने को मिला था। अब रोहित शर्मा का बयान आया है।

WTC Final: भारतीय टीम को हराते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट क्रिकेट की नई चैम्पियन बन गई। भारतीय टीम की हार के अलावा शुभमन गिल को आउट देने का मामला काफी गर्म रहा। रोहित शर्मा ने इसे लेकर बयान दिया है। रोहित शर्मा ने अम्पायर के निर्णय पर निराशा जताई है। उन्होंने कैमरा एंगल को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

गिल को आउट देने के निर्णय को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि मैं निराश हूं। तीसरे अम्पायर को और रिप्ले देखने चाहिए थे। निर्णय जल्दी दिया गया। खासकर एक फाइनल मैच में कैमरा एंगल और ज्यादा होने चाहिए थे। आईपीएल में 10 से ज्यादा एंगल होते हैं लेकिन आईसीसी इवेंट में नहीं हैं।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने यह भी कहा कि इतने बड़े इवेंट का फैसला एक मैच से नहीं होना चाहिए। इसके लिए तीन मैच आयोजित किये जाने चाहिए। अगले सायकल में अगर फाइनल में तीन मैच होंगे, तो अच्छा होगा। इस मैच में हारने को लेकर रोहित शर्मा ने कुछ कारणों का जिक्र किया।

भारतीय कप्तान ने कहा कि स्मिथ और हेड ने पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इसके अलावा हमारी तरफ से खराब शॉट खेले गए। रोहित ने टीम इंडिया की गेंदबाजी को लेकर कुछ नहीं कहा। ऑस्ट्रेलिया की टीम का खेल उन्होंने बेहतरीन बताया।

गौरतलब है कि मैच के चौथे दिन का अंतिम सेशन में भारतीय टीम की दूसरी पारी के दौरान शुभमन गिल को आउट दिया गया था। कैमरन ग्रीन के हाथ से गेंद जमीन को टच करती दिख रही थी। अम्पायर ने कुछ एंगल से रिप्ले देखने के बाद फैसला गेंदबाज के हक में दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाला हुआ।

भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में पहुंची है। टीम इंडिया इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खेल चुकी है। कीवी टीम ने भी भारतीय टीम को पराजित करते हुए मैच अपने नाम कर लिया था। इस तरह टीम इंडिया को उस समय भी निराशा हाथ लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+