WTC Final: एलेक्स कैरी ने जड़ी फिफ्टी, भारत को ऑस्ट्रेलिया ने दिया 444 रनों का लक्ष्य
WTC Final: एलेक्स कैरी ने शानदार बल्लेबाजी की। वह फिफ्टी जड़ने के बाद क्रीज पर बने रहे और नाबाद लौटे।
WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के चौथे दिन लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 270 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 444 रनों का लक्ष्य दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए दिन की शुरुआत ही खराब रही। चौथे दिन पहले सेशन में आते ही मार्नस लाबुशेन कल के स्कोर 41 रन में एक भी रन और नहीं जोड़ पाये और आउट होकर पवेलियन लौट गए। उमेश यादव की गेंद पर लाबुशेन को पुजारा ने कैच कर वापस भेजा।

इसके बाद कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी ने मिलकर 43 रन जोड़े। दोनों स्कोर 167 तक लेकर गए। इस साझेदारी को रविन्द्र जडेजा ने तोड़ दिया। उन्होंने कैमरन ग्रीन को 25 के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर वापस पवेलियन भेज दिया। एलेक्स कैरी ने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी की। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों का बखूबी सामना किया।
लंच तक एलेक्स कैरी और स्टार्क ने मोर्चा संभाले रखा और अन्य विकेट नहीं गिरने दिया। कैरी ने खराब गेंदों पर चौके भी जड़े। जडेजा ने रफ का फायदा उठाने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान उनको रन भी खाने पड़े। लंच के बाद स्टार्क 41 पर आउट हुए और कमिंस ने 5 रन बनाये, कैरी 66 पर नाबाद लौटे।
ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास इस मैच में जीत दर्ज करने का पूरा मौका है। ऑस्ट्रेलियाई टीम जितने भी रन बना पाई है, टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब टीम इंडिया की बल्लेबाजी दूसरी पारी में देखने लायक होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications