WTC Final के लिए रिद्धिमान साहा को ना लेकर चयनकर्ताओं ने कर दी भूल, कुंबले ने कहा- 'मिस कर दी ट्रिक'

WTC Final Team India: अनिल कुंबले का कहना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में साहा को नजरअंदाज कर सिलेक्टरों ने भूल कर दी है।

 Wriddhiman Saha and anil kumble

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में बढ़िया फॉर्म में होने के बावजूद रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) फाइनल के लिए केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं लिया गया है। केएल राहुल की जगह पर ईशान किशन (Ishan Kishan) को शामिल किया गया है।

केएल राहुल आईपीएल के इसी सीजन में लखनऊ सुपरजाइंट्स की कप्तानी करते हुए एक मैच में चोटिल हो गए थे जिसके बाद उनकी जांघ की सर्जरी हुई है। साहा की जगह पर ईशान किशन को शामिल करने पर कई लोगों ने हैरानी जताई है जिसमें भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले भी शामिल है।

कुंबले ने जियो सिनेमा के शो पर बात करते हुए कहा, "आईपीएल के सीजन में अगर आप साहा की विकेटकीपिंग देखेंगे तो वह जबरदस्त रही है बल्कि उनकी बैटिंग भी गुजरात टाइटंस के लिए शानदार रही है। वे बहुत कंसिस्टेंट रहे हैं विकेट के पीछे कई बार लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन वह भारत के बेस्ट विकेटकीपर में एक है।"

"मुझे लगता है चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ये एक ट्रिक मिस कर दी है क्योंकि साहा को इसमें लेना चाहिए था। मुझे पता है कि इस टीम में केएस भरत हैं। उन्होंने भी मौका मिलने पर अच्छा किया है लेकिन विकेट के पीछे साहा का कोई तोड़ नहीं है और अब तो वे बल्लेबाजी भी बहुत शानदार कर रहे हैं।"

38 साल के साहा आईपीएल के 16वे सीजन में गुजरात टाइटंस के ओपनर की भूमिका निभाते हैं। जहां वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं। भारतीय सिलेक्टरों ने साहा के नाम पर भी विचार नहीं किया था क्योंकि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी सेकंड चॉइस विकेटकीपर ईशान किशन ही थे।

भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर शिव सुंदर दास की अंतरिम अध्यक्षता में सिलेक्शन कमिटी ने ईशान किशन को लेना ही ठीक समझा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले की भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर की कमी अखरती है। महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट के बाद ऋषभ पंत ने टेस्ट विकेट कीपर की जगह काफी सालों बाद भरी थी पर अब उन्हें क्रिकेट के मैदान में वापस देखने में ना जाने कितना इंतजार और करना होगा।

इसीलिए माना जा रहा था कि साहा को एक बार फिर से मौका मिल सकता है लेकिन यह संभव नहीं हुआ। जहां तक राहुल की बात है तो उनकी सर्जरी सफल हो चुकी है और वे अब तेजी से वापसी करने की ओर देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+