WTC Final: विराट कोहली का फाइनल में कैसा रहा है रिकॉर्ड, अब तक खेले गए 5 मुकाबलों पर एक नजर...
WTC Final 2023 Virat Kohli : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने करियर का छठा आईसीसी फाइनल मुकाबला खेलने जा रहे हैं।

WTC Final 2023 india vs australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से लंदन के द ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच शुरू होने में अब महज दो दिनों का समय रह गया है। भारतीय टीम की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा जमाने की होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम के पास लंबे समय बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका है।
विराट कोहली पर रहेगी नजर: आईपीएल में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली की बल्लेबाजी पर फैंस की नजरें बनी रहेगी। विराट कोहली से इस मैच में एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। विराट कोहली ने अब तक अपने करियर में कुल पांच आईसीसी फाइनल मुकाबला खेला है। लेकिन इस दौरान वह सिर्फ एक में ही अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैं।
2011 वर्ल्ड कप: विराट कोहली ने अपने करियर का पहला फाइनल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 का वर्ल्ड कप खेला था। इस मैच में विराट कोहली ने 49 गेंद में 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इस पारी में कोहली ने चार चौके लगाए थे। भारत को इस मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत मिली थी।
2013 चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने अपना आखिरी आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में जीता था। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में पांच रन से हराया था। इस मैच में विराट कोहली ने 34 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली थी।
2014 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल: साल 2007 के बाद भारत के पास 2014 में एक बार पिर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका था। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टीम को हर झेलनी पड़ी। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में कोहली ने 58 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली थी। लेकिन इस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा।
2017 की चैंपियंस ट्रॉफी: 18 जून, 2017 को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया। भारत को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस बड़े मैच में कप्तान कोहली सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल: पिछली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कोहली बल्ले से फ्लॉप रहे थे। कोहली ने इस मैच की पहली पारी में 44 और दूसरी में सिर्फ 13 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications