WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अंपायर कौन? सामने आई लिस्ट, यहां जानें सारा अपडेट

India vs Australia Test Championship: इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला अगले महीने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है।

 India vs Australia

WTC Final 2023 check full list of umpires: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना है। इस मुकाबले के लिए कुछ भारतीय खिलाड़ी लंदन भी पहुंच गए हैं। 7 जून से होने वाले इस मैच के लिए विराट कोहली, अक्षर पटेल, आर अश्विन और कोच राहु द्रविड़ के साथ कुछ खिलाड़ी लंदन पहुंच गए हैं।

लंदन पहुंचे भारतीय खिलाड़ी: टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ी लंदन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्रैक्टिस में जुट गए हैं। सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। हालांकि, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और अजिंक्य रहाणे आईपीएल फाइनल के कारण अभी भी भारत में ही हैं और टीम को लेट से ज्वाइन करेंगे।

खिलाड़ियों ने अभ्यास किया शुरू: विराट कोहली सहित बाकी खिलाड़ियों ने इस बड़े मैच के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। टीम के अधिकतर खिलाड़ी टेस्ट मैच की प्रैक्टिस में जुट गए हैं। विराट कोहली के लिए आईपीएल का सीजन शानदार गुजरा था। वह अपनी इस फॉर्म को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी जारी रखना चाहेंगे।

कौन होंगे अंपायर: आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अंपायरों की घोषणा कर दी है। इस मैच में मैदानी अंपायरों सहित पांच मैच अधिकारी होंगे। न्यूजीलैंड के क्रिस गफाने और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ को ऑन-फील्ड अंपायर के रूप में चुना गया है। वहीं इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबोरो मैच के लिए टीवी अंपायर के रूप में कार्य करेंगे। श्रीलंका के कुमार धर्मसेना को चौथे अंपायर के रूप में नामित किया गया है, जबकि वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन मैच रेफरी होंगे।

WTC फाइनल के लिए मैच अंपायर:

ऑन-फील्ड: क्रिस गैफनी, रिचर्ड इलिंगवर्थ।

टीवी अंपायर: रिचर्ड केटलबोरो।

चौथा अंपायर: कुमार धर्मसेना।

भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

स्टैंड-बाय: यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, मुकेश कुमार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+