मुंबई इंडियंस में जाते ही सामने आया हरमनप्रीत का वीडियो, टीम के सदस्य भी ख़ुशी से उछल पड़े
महिला प्रीमियर लीग के लिए हुई नीलामी में हरमनप्रीत कौर के लिए बड़ी बोली लगी, उनको मुंबई इंडियंस टीम ने खरीदा है।

WPL 2023 Auction: आगामी महिला प्रीमियर लीग के हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस के लिए खेलती हुई नज़र आएंगी। हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 80 लाख रुपये की धन राशि के साथ खरीदा है। उनको टीम में शामिल करने की ख़ुशी मुंबई इंडियंस को भी है। यह भी माना जा रहा है कि वह आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते दिखेंगी। हरमन के लिए दिल्ली, यूपी सभी ने बिड की थी लेकिन इसे जीतने में मुंबई इंडियंस सफल रही।
हरमनप्रीत को टीम में शामिल करने के बाद मुंबई इंडियंस ने अनसीन वीडियो शेयर किया है। इसमें खिलाड़ी सेलेब्रेट कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय गई हुई है। यह वीडियो भी वहीं का है जिसे अब रिलीज किया गया है। हरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस द्वारा अच्छी रकम में खरीदे जाने की ख़ुशी मनाते हुए वीडियो सामने आया है। हरमनप्रीत की फोटो रोहित शर्मा के साथ पोस्ट कर बताया गया कि वह टीम को लीड भी करने वाली हैं।
स्पोर्ट्स 18 के अनुसार हरमनप्रीत कौर ने कहा कि मैं काफी खुश हूँ और हमेशा मुंबई इंडियंस को अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा है। अब मेरे पास भी इसका हिस्सा बनने का मौका है। हम इस तरह का प्रेशर पहली बार महसूस करने वाले हैं और मुझे लगता है कि सब के लिए यह गेम चेंजर है। मैं खुश हूँ। इससे न केवल भारत, बल्कि पूरे वर्ल्ड में महिला क्रिकेट बदलेगा। हम सभी मुंबई आ रहे हैं, उम्मीद है कि वहां हमें काफी सपोर्ट मिलेगा। मुंबई इंडियंस के फैन्स हमेशा शानदार रहे हैं, यह अनुभव करने के लिए मैं उत्सुक हूँ।
गौरतलब है कि हरमनप्रीत कौर इस समय दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए गई हुई हैं। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पहले मैच में हराते हुए धाकड़ शुरुआत की है। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। जेमिमा रोड्रिग्स ने टीम इंडिया के लिए धमाकेदार फिफ्टी जड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications