WPL 2023 Auction: पाकिस्तान को धूल चटाने वाली जेमिमा-ऋचा होंगी मालामाल, करोड़ों मिलने की उम्मीद
WPL Auction 2023 jemimah rodrigues and richa ghosh: महिला खिलाड़ियों के लिए पहली बार आईपीएल ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में इस नीलामी को लेकर फैंस भी उत्साहित हैं।

WPL Auction 2023 jemimah rodrigues and richa ghosh: पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को भारतीय महिला टीम ने शानदार जीत हासिल की। टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में भारतीय महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन दमदार रहा। जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष की जोड़ी ने टीम को सात विकेट से जीत दिला दी। जेमिमा रोड्रिग्स ने टीम के लिए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने का काम किया। पाकिस्तान पर मिली इस जीत के बाद क्रिकेट दिग्गज और फैंस लगातार टीम को बधाई दे रहे हैं।

जेमिमा और ऋचा पर रहेगी नजरें
महिला आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सोमवार यानी कि आज मुंबई में किया जाएगा। ऑक्शन से ठीक पहले पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से दम दिखाने वाली जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष पर कई फ्रेंचाइजियों की नजरें होंगी। इन दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइज 50 लाख रुपये है। लेकिन नीलामी में इन्हें बड़ी रकम दी जा सकती है। इसके अलावा भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर भी पैसों की बारिश हो सकती है।

409 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
13 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में नीलामी के दौरान कुल 409 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। रजिस्टर खिलाड़ियों में कुल 209 भारतीय खिलाड़ी और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें से आठ एसोसिएट देशों से हैं। मौजूदा भारतीय टीम के अलावा आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ियों पर ऑक्शन में फ्रेंचाइजी जमकर पैसा बहा सकती है।

इन खिलाड़ियों को मिल सकते हैं करोड़ों
50 लाख बेस प्राइज वाली खिलाड़ियों की बोली करोड़ों तक पहुंच सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं कि नीलामी में सबसे फेवरेट रहने वाली खिलाड़ियों पर...
भारत: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, पूजा वस्त्राकर, ऋचा घोष, स्नेह राणा, मेघना सिंह
ऑस्ट्रेलिया: एशले गार्डनर, एलिस पेरी, मेग लैनिंग, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, डार्सी ब्राउन
इंग्लैंड: सोफी एक्लेस्टोन, नेट साइवर-ब्रंट, डैनी व्याट, कैथरीन साइवर-ब्रंट
न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन
दक्षिण अफ्रीका: सिनालो जाफ्ता
वेस्टइंडीज: डियांड्रा डॉटिन
जिम्बाब्वे: लोरिन फिरी
नोट- इन सभी खिलाड़ियों का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। ऐसे में इन्हें लेने के लिए फ्रेंचाइजी करोड़ों खर्च कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications