WPL Auction 2023: हरमनप्रीत कौर के लिए लड़ी यह तीन टीमें, आखिर में मुंबई ने 1.8 करोड़ रुपए में खरीदा

महिला प्रीमियर लीग के पहले एडिशन की नीलामी में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई की टीम ने 1.8 करोड़ रुपए में खरीदा है।

Harmanpreet kaur

महिला प्रीमियर लीग के पहले एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया जारी है। मुंबई में चल रहे इस ऑक्शन में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 1.80 करोड़ रुपए में बिक गई हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। बता दें कि हरमनप्रीत कौर का बेस प्राइज 50 लाख रुपए था। हरमनप्रीत कौर की 50 लाख के बेस प्राइज से शुरू हुई नीलामी में मुंबई के अलावा आरसीबी ने भी दिलचस्पी दिखाई। हरमनप्रीत कौर पर मुंबई और आरसीबी के बीच लड़ाई 1.50 करोड़ रुपए तक चली, लेकिन तभी अचानक उत्तर प्रदेश फ्रेंचाइजी ने हरमनप्रीत कौर पर 1.70 करोड़ रुपए की बोली लगा दी। इसके बाद मुंबई ने कौर को 1.80 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

भारत की अनुभवी खिलाड़ी हैं हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अभी दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप खेल रही हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने पहला मैच जीत लिया है। भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया है। आपको बता दें कि हरमनप्रीत कौर दुनिया की उन अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं, जो बहुत जल्द करियर का 150वां इंटरनेशनल मैच खेलने वाली हैं। अभी वो 147 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने 107 की स्ट्राइक रेट और 28 की औसत से 2956 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उनके नाम 32 विकेट हैं। हरमनप्रीत कौर को मुंबई की टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

मंधाना हैं अभी सबसे महंगी प्लेयर

आपको बता दें कि महिला प्रीमियर लीग की नीलामी की शुरुआत भारतीय टीम की एक और अहम प्लेयर स्मृति मंधना के नाम के साथ हुई थी। उन्हें आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। स्मृति मंधाना को खरीदने के लिए मुंबई और आरसीबी के बीच होड़ देखने को मिली थी। उनकी बोली की शुरुआत 50 लाख से शुरू हुई थी, लेकिन आखिरी में आरसीबी ने उन्हें खरीद लिया। मंधाना के अलावा टीम की एक और अहम प्लेयर शैफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+