WPL Auction 2023: ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर ने किया कमाल, हरमनप्रीत से भी मोटी रकम हासिल की
WPL Auction 2023: गार्डनर एक बहुत अच्छी ऑलराउंडर हैं और उन्होंने ने टी20 विश्व कप में एक ऑस्ट्रेलियाई द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के एडम जम्पा के रिकॉर्ड को भी तोड़ा हुआ है।

महिला क्रिकेट में ऐतिहासिक कदम के तौर पर महिला प्रीमियर लीग की नीलामी शुरू हो चुकी है जहां भारत की ओपनर स्मृति मंधाना के बाद ऑस्ट्रेलिया की हरफनमौला खिलाड़ी एश्ले गार्डनर ने 3.2 करोड़ रुपये की मोटी रकम हासिल की। गार्डनर का बेस प्राइस ही INR 50 लाख था और वह पहले सेट में नीलामी में शामिल हुईं थी।
उनको लेने के लिए मुंबई इंडियंस ने बोली की लड़ाई शुरू की, जिसके बाद यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स शामिल हुए। इस बीडिंग वॉर में दोनों टीमों के बीच कुछ देर चले मुकाबले के बाद गुजरात ने एश्ले को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
गार्डनर ना नाम नीलामी में तब चर्चा मे आया जब उन्होंने ऑक्शन से पहले पार्ल के बोलैंड पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। वे एक बहुत अच्छी ऑलराउंडर हैं और उन्होंने ने टी20 विश्व कप में एक ऑस्ट्रेलियाई द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के एडम जम्पा के रिकॉर्ड को भी तोड़ा हुआ है।

इस तरह से पहले सेट में गार्डनर मंधाना के बाद नीलामी में अब तक दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। मंधाना को बेंगलुरू की फ्रेंचाइजी ने खरीदा है। खास बात ये है कि 25 वर्षीय गार्डनर को भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की तुलना में अधिक कीमत मिलती है। कौर को मुंबई ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा है।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी ने भी नीलामी में INR 1.70 करोड़ की कीमत पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का दामन थाम लिया। चैलेंजर्स और दिल्ली कैपिटल्स में इसके लिए बिडिंग वॉर देखा गया। पेरी ने हाल ही में टी20ई में 100 से अधिक विकेट के साथ 1500 से अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी होने का कारनामा किया है। महिला क्रिकेट में केवल पाकिस्तान की निदा डार और न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के नाम यह रिकॉर्ड है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications