WPL 2026: कौन है यूपी वॉरियर्स नीलामी डेस्क पर बैठी खूबसूरत महिला, जिसने किया दीप्ति शर्मा को मालामाल
WPL 2026: हाल ही में वर्ल्ड कप में अपना डंका बजाकर आने वाली दीप्ति शर्मा के ऊपर महिला प्रीमियर लीग में पैसों की बारिश देखने को मिली है। यूपी वॉरियर्स ने इस सीजन नीलामी से पहले दीप्ति शर्मा को रिलीज कर दिया था। इसके बाद नीलामी में फिर से बोली लगाई।
महिला प्रीमियर लीग में पहली बार आरटीएम का इस्तेमाल करते हुए यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को 3 करोड़ 20 लाख में खरीद लिया। दीप्ति शर्मा को खरीदने में उस महिला का अहम रोल रहा, जो यूपी वॉरियर्स की डेस्क से दीप्ति को लाने के पूरा प्रयास कर रही थी।

नीलामी के दौरान यूपी डेस्क पर बैठी महिला का नाम जिनिशा शर्मा है। जिनिशा शर्मा कैप्री ग्लोबल की स्पोर्ट्स यूनिट, कैप्री स्पोर्ट्स की डायरेक्टर हैं, जो WPL टीम यूपी वॉरियर्स की मालिक कंपनी है। कैप्री स्पोर्ट्स ने 2023 में इस फ्रेंचाइज़ी को खरीदने के लिए बड़ा निवेश किया था, और तब से यह टीम उनके स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा बनी हुई है।
जहां तक उनकी शिक्षा का सवाल है, तो जिनिशा ने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ़ एक्सेटर से की। ग्रेजुएशन के अलावा उन्होंने मास्टर्स भी किया है लेकिन किस सब्जेक्ट में उन्होंने यह डिग्री हासिल की है, इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया। मास्टर्स के बाद वह वापस भारत लौट आईं।
मिड-डे की रिपोर्ट बताती है कि जिनिशा का पूरा बचपन मुंबई में गुज़रा। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि वे हमेशा से मुंबई की ही रही हैं और वर्तमान में प्रभादेवी क्षेत्र में रहती हैं।
नीलामी के दौरान जिनिशा को डिस्कशन करते हुए देखा गया, दीप्ति के रूप में एक अच्छी खिलाड़ी लेने के अलावा शिखा पांडे को भी यूपी ने खरीदा। शिखा को खरीदने के लिए आरसीबी के साथ यूपी की बिड वॉर देखने को मिली। अंत में यूपी वॉरियर्स ने 2 करोड़ 40 लाख की बड़ी धन राशि के साथ खरीद लिया












Click it and Unblock the Notifications