Yesha Sagar Education: आखिर कितनी पढ़ी-लिखी हैं येशा सागर? रिंकू सिंह के साथ वीडियो हुआ था वायरल
Yesha Sagar Education: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) का आगाज मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात के साथ हुआ। लेकिन पहले ही मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत स्पोर्ट्स प्रेजेंटर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में जैसे ही मैच खत्म हुआ, कैमरों की नजरें येशा सागर (Yesha Sagar) पर ठहर गईं। अपनी शानदार प्रेजेंटेशन स्किल्स और लुक्स की वजह से येशा रातों-रात इंटरनेट की नई 'नेशनल क्रश' बन गई हैं।
कहां से हुई है येशा सागर की पढ़ाई? (Yesha Sagar Education)
फैंस येशा की खूबसूरती के दीवाने हो गए हैं, इतना ही नहीं वह उनकी एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में भी जानने को उत्सुक हैं। येशा सागर मूल रूप से पंजाब के लुधियाना की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद लुधियाना के प्रसिद्ध खालसा कॉलेज फॉर वुमेन से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। भारत में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2015 में येशा अपनी उच्च शिक्षा के लिए कनाडा के टोरंटो शिफ्ट हो गईं।

विदेशों में रहकर किया स्किल्स पर काम
वहां उन्होंने ओंटारियो के प्रतिष्ठित सेनेका कॉलेज ऑफ एप्लाइड आर्ट्स एंड टेक्नोलॉजी में दाखिला लिया। विदेशों में रहकर अपनी स्किल्स को निखारने वाली येशा ने प्रोफेशनल वर्ल्ड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। स्पोर्ट्स एंकर बनने से पहले वह मॉडलिंग और म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना चुकी थीं। जाबी और हिंदी म्यूजिक वीडियो में वह कई दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर करती हुईं नजर आती रही हैं।
रिंकू सिंह के साथ वायरल इंटरव्यू ने बटोरी थी सुर्खियां
येशा सागर क्रिकेट फैंस के लिए एकदम नया चेहरा नहीं हैं। साल 2025 में यूपी टी20 लीग के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था। उस समय येशा ने भारतीय स्टार फिनिशर रिंकू सिंह का इंटरव्यू लिया था। रिंकू के साथ उनकी बातचीत और रिंकू के मजेदार जवाबों ने फैंस का दिल जीत लिया था। तभी से येशा की एंकरिंग और उनकी मुस्कान के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया की टाइमलाइन पर छाए रहते हैं।
येशा ने कपिल शर्मा और टोनी कक्कड़ जैसे बड़े नामों के साथ भी काम किया है। उनकी फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज के कारण ही आज वह इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स की पसंद बनी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications