WPL 2026 Final: क्या RCB बचा पाएगी अपना ताज या दिल्ली रचेगी इतिहास? फाइनल मैच ऐसे देख सकेंगे LIVE
WPL 2026 Final RCB Vs DC: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) का सफर अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। वडोदरा के बीसीए (BCA) स्टेडियम में गुरुवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। यह मुकाबला जीतने वाली टीम ट्रॉफी अपने नाम कर लेगी। चौथी बार फाइनल खेलने वाली दिल्ली की टीम को अभी भी पहली ट्रॉफी की तलाश है।
दिल्ली-आरसीबी में किसे मिलेगी जीत (WPL 2026 Final RCB Vs DC)
स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB इस साल जबरदस्त फॉर्म में रही है। लीग चरण के आठ में से छह मैच जीतकर उन्होंने अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल किया और सीधे फाइनल में जगह बनाई। साल 2024 में अपना पहला खिताब जीतने वाली बेंगलुरु की टीम अब दूसरी बार ट्रॉफी चूमने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह फाइनल बहुत अहम है।

दिल्ली के पास बेहतरीन मौका
यह दिल्ली का लगातार चौथा फाइनल है। पिछले तीन मौकों पर टीम खिताब के बेहद करीब पहुंचकर चूक गई थी। इस साल टीम की कमान जेमिमा रोड्रिग्स के हाथों में है, जिन्होंने मेग लैनिंग के बाद टीम को बखूबी संभाला है। एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर दिल्ली ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
हेड टू हेड में कौन आगे?
भले ही आरसीबी का पलड़ा इस सीजन में भारी दिख रहा हो, लेकिन आंकड़ों की कहानी कुछ और कहती है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से दिल्ली कैपिटल्स ने 6 और आरसीबी ने केवल 3 मैचों में जीत दर्ज की है। हालांकि, साल 2024 के फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली को हराकर ही खिताब जीता था।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
वडोदरा का बीसीए स्टेडियम अपनी संतुलित पिच के लिए जाना जाता है। फाइनल जैसे दबाव वाले मैच में टॉस की भूमिका अहम होगी। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है, जबकि खेल आगे बढ़ने पर स्पिनर्स मैच का रुख पलट सकते हैं।
ऐसे देख सकेंगे मैच लाइव
यह महामुकाबला गुरुवार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। क्रिकेट फैंस इसका सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ट, मारिजाने कैप, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, अलाना किंग, तानिया भाटिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नडीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, सायली सतघरे।












Click it and Unblock the Notifications