Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WPL 2026 Points Table: दिल्ली ने तोड़ा RCB का घमंड, मुंबई को भी पछाड़ा, प्लेऑफ की रेस हुई मजेदार

WPL 2026 Points Table: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) के अपने शुरुआती चार मैचों में केवल दो जीत दर्ज करने के बाद दबाव में चल रही दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में जोरदार वापसी की है। जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली टीम ने लगातार दो बड़े मुकाबलों में पहले मुंबई इंडियंस और अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मात देकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

दिल्ली ने आरसीबी को दी पटखनी (WPL 2026 Points Table)

शनिवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली अजेय टीम बेंगलुरु का विजय रथ रोक दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पूरे मैच के दौरान लय हासिल करने के लिए संघर्ष करती दिखी। बेंगलुरु की पारी पूरी तरह से कप्तान स्मृति मंधाना के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गई।

WPL 2026 1

आरसीबी की बल्लेबाजों ने किया निराश

मंधाना ने सबसे अधिक 38 रनों का योगदान दिया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। टीम की बल्लेबाजी की निराशाजनक प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आठ खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकीं। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शुरू से ही सटीक अनुशासन दिखाया। युवा गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 3 अहम विकेट चटकाए और वह अब इस सीजन की सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।

लॉरा वोल्वाार्ट और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने दिलाई जीत

शर्मा के अलावा अनुभवी मारिजाने कैप, चिनेल हेनरी और मिन्नू मणि ने दो-दो विकेट लेकर बेंगलुरु को निर्धारित 20 ओवरों में महज 109 रनों पर समेटने में मुख्य भूमिका निभाई। 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत भी उतार-चढ़ाव भरी रही। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और लिजेल ली के सस्ते में आउट होने के बाद स्कोर 24 रन पर 2 विकेट हो गया था। यहां से मैच फंस सकता था, लेकिन लॉरा वोल्वाार्ट और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के बीच हुई 48 रनों की अहम साझेदारी ने बेंगलुरु की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

🏏 WPL 2026 अंक तालिका

टीम अंक नेट रन रेट (NRR)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 +1.236
दिल्ली कैपिटल्स 6 -0.169
गुजरात जायंट्स 6 -0.341
मुंबई इंडियंस 4 +0.046
यूपी वॉरियर्स 4 -0.769

प्लेऑफ की रेस हुई मजेदार

इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली अब मुंबई और यूपी वॉरियर्स से दो अंक आगे है। हालांकि, टूर्नामेंट अब निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहा है, जहां एक भी हार अंक तालिका का समीकरण बदल सकती है। फिलहाल, दिल्ली ने प्लेऑफ की रेस में अपनी दावेदारी काफी मजबूत कर ली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+