WPL 2026 Auction: अमेलिया के पीछे ऑल आउट गई मुंबई इंडियंस, लॉरा वूलवार्ट को नहीं मिली बड़ी रकम
WPL 2026 Auction: महिला प्रीमियर की नीलामी की शुरुआत काफी ड्रामेटिक अंदाज में रही। भारतीय प्लेयर दीप्ति शर्मा को एक बड़ी रकम मिली। उसके बाद मुंबई इंडियंस ने जिस प्लेयर को निशाना बनाया था, उसे खरीदकर ही दम लिया। मुंबई ने अमेलिया केर को अपने साथ शामिल कर लिया।
मुंबई इंडियंस में ही वह पहले से शामिल रही हैं। 50 लाख बेस प्राइस के साथ वह बिड में आई थीं। मुंबई इंडियंस ने अमेलिया केर को लेने का मन बनाया हुआ था और अंततः 3 करोड़ की बड़ी रकम के साथ उनको अपने साथ शामिल कर लिया।

हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाली दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी लॉरा वूलवार्ट के ऊपर बड़ी बोली लगने के आसार थे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वर्ल्ड कप फाइनल में उनके बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी, उसी से कयास लग रहे थे कि रकम बड़ी होगी।
लॉरा की बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी। कुछ टीमों ने दिलचस्पी दिखाई लेकिन हर टीम के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने बिड वॉर करते हुए उनको अपने साथ शामिल कर लिया। लॉरा को दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ 10 लाख की रकम के साथ खरीद लिया। इस तरह दिल्ली ने बेस्ट डील हासिल की।
एक सवाल यह भी उठता है कि अमेलिया को मुंबई इंडियंस ने इतनी बड़ी रकम देकर क्यों खरीद लिया, उनके पास पहले से प्लेयर थीं तो आरटीएम क्यों नहीं आया। दरअसल मुंबई इंडियंस के पास कोई आरटीएम नहीं बचा हुआ था, इसी वजह से मुंबई इंडियंस ने बिड वॉर करते हुए उनको अपने साथ जोड़ लिया।
इन दो प्लेयर्स के अलावा फ़ोबे लिचफील्ड को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म था, उनकी बेस प्राइस 50 लाख थी और यूपी वॉरियर्स के साथ आरसीबी ने बिड वॉर में हिस्सा लिया। दोनों के बीच हुई इस टक्कर में यूपी ने बाजी मारते हुए फ़ोबे को 1 करोड़ 20 लाख की रकम में खरीद लिया।












Click it and Unblock the Notifications