WPL 2024: गुजरात-यूपी में किसका पलड़ा है भारी? मैच से पहले जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
WPL 2024 UPW vs GUJW Today Match: महिला आईपीएल 2024 में आज आठवां मुकाबला खेला जाना है। 1 मार्च यानी कि शुक्रवार को यूपी वॉरियर्स का सामना गुजरात जायंट्स से होना है। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने की होगी।
गुजरात को पहली जीत की तलाश
गुजरात जायंट्स का पिछला सीजन महिला आईपीएल में बेहद खराब गुजरा था। इस सीजन भी गुजरात जायंट्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। गुजरात को अपने शुरुआती दोनों ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात को अपने पिछले मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ बड़ी हार झेलनी पड़ी थी।

ऐसा रहा है प्रदर्शन
दूसरी तरफ यूपी वॉरियर्स की बात करें तो यूपी वॉरियर्स ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ यूपी ने सात विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया था। इसके साथ ही यूपी नेप्वाइंट्स टेबल में 2 अंक हासिल किए थे। गुजरात ने इस सीजन अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों मैचों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है।
जानिए किसका पलड़ा भारी
वहीं यूपी वॉरियर्स की टीम ने अब तक तीन मैच खेले जिनमें से दो में उसे हार का सामना करना पड़ा और एक में उसे जीत मिली है। गुजरात के खिलाफ यूपी का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है। दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक गुजरात की टीम महिला आईपीएल में यूपी को हराने में सफल नहीं हो सकी है।
हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद
एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है। वहीं तेज गेंदबाज भी यहां अपना कमाल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। अभी तक खेले गए महिला आईपीएल के सभी मैच रोमांचक रहे हैं। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी का सामना इस मैदान पर हुआ था। इस मुकाबले को दिल्ली कैपिटल ने अपने नाम किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने यहां 194 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था। जिसे पाने में आरसीबी की टीम का नाकाम रही थी। मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है।
यूपी वॉरियर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
एलिसा हीली (कप्तान व विकेटकीपर), किरण नवगिरे, ताहिला मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, वृंदा दिनेश, श्वेता सेहरावत, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, अंजली सरवनी।
गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
हरलीन देओल, बेथ मूनी (कप्तान व विकेटकीपर), फीबी लीचफील्ड, वेदा कृष्णमूर्ति, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, कैथरीन ब्राइस, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, ली तहूहू, मेघना सिंह।












Click it and Unblock the Notifications