भारतीय महिलाओं ने PAK खिलाड़ियों के उड़ाए होश! हैरान कर देगा WPL और PSL की प्राइज मनी का अंतर
महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL) के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने रविवार, 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC-W) को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2024 के खिताब पर कब्जा जमा लिया। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का आज, 18 मार्च को फाइनल खेला जाएगा। इस मौके पर दोनों लीग की प्राइज मनी पर एक नजर डालते हैं।
दरअसल, पाकिस्तान ने भारत में खेले जाने वाले टूर्नामेंट आईपीएल (IPL) की तर्ज पर ही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की शुरुआत की थी, लेकिन जब प्राइज मनी की बात आती है, तो आईपीएल तो दूर की बात पाकिस्तानी महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी दूर-दूर तक नहीं टिक पाते हैं।

आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2024 का खिताब जीतकर 6 करोड़ रुपए की कमाई की है, जबकि इस सीजन उप-विजेता रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 3 करोड़ रुपए का इनाम मिला है। वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में फाइनल जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के रूप में 120 मिलियन पाकिस्तानी रुपये यानी भारतीय राशि के अनुसार 3.5 करोड़ रुपये मिलेंगे, वहीं उप विजेता टीम को 1.4 करोड़ रुपए की कमाई होगी, जोकि डब्ल्यूपीएल की तुलना में आधी है।
आईपीएल की प्राइज मनी कितनी है
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की प्राइज मनी की बात करें तो, पिछले आईपीएल 2023 में फाइनल जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को 20 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली थी, जबकि उप-विजेता गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए बतौर इनाम मिले थे, और इस टूर्नामेंट में दोनों की प्राइज मनी में जमीन आसमान का अंतर है।
पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल
पाकिस्तान सुपर लीग 2024 में आज, 18 मार्च को मुल्तान सुल्तांस (MUL) और इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISL) के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में होगा।












Click it and Unblock the Notifications