'बैंक बंद हैं...,' RCB के चैंपियन बनते ही माल्या की खुशी पर मचा बवाल, ट्वीट पर यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व मालिक विजय माल्या ने महिला प्रीमियर लीग (WPL-2024) की खिताबी जीत के बाद आरसीबी टीम को बधाई दी। 17 मार्च को टूर्नामेंट के फाइनल में 114 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को आठ विकेट से हरा दिया। RCB की जीत पर जैसे ही भगोड़े माल्या ने ट्वीट किया वैसे ही यूजर्स ने उसकी क्लास लगा दी।
आरसीबी की जीत के बाद माल्या ने किया ट्वीट
आरसीबी की जीत के बाद माल्या ने एक पोस्ट शेयर करके अपना उत्साह व्यक्त किया। बेंगलुरु महिला टीम को बधाई देने के अलावा, उन्होंने पुरुष टीम के इस साल अपनी पहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्रॉफी जीतने की भी उम्मीद जताई। माल्या ने लिखा, 'डब्ल्यूपीएल जीतने के लिए आरसीबी महिला टीम को हार्दिक बधाई। अगर आरसीबी पुरुष टीम लंबे समय से अपेक्षित आईपीएल जीतती है तो यह एक शानदार डबल होगा। शुभकामनाएं।'

दरअसल, भगोड़े विजय माल्या पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से धोखाधड़ी का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माल्या बैंकों का 9000 करोड़ रुपए चुकाए बिना देश छोड़कर भाग गया और अब तक फरार है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई बार माल्या को लंदन में खुशहाल जीवन व्यतीत करते देखा गया है। एक लंबे समय बाद जब यूजर्स ने माल्य का ट्वीट देखा तो वे भड़क उठे, और कहने लगे कि रविवार को बैंक बंद वाले दिन माल्या बिल से बाहर आया है।
माल्या के ट्वीट पर यूजर्स का रिएक्शन:
पिछले साल डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन सत्र में बैंगलोर को निराशाजनक अभियान का सामना करना पड़ा था। हालाँकि, स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने इस संस्करण में आश्चर्यजनक बदलाव करते हुए चैंपियन के रूप में समापन किया।
इन्हें मिला ऑरेंज और पर्पल कैप
श्रेयंका पाटिल और सोफी मोलिनक्स ने डब्ल्यूपीएल 2024 फाइनल में गेंद से चमकते हुए क्रमशः चार और तीन विकेट हासिल किए। अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के बहुमूल्य योगदान की बदौलत बैंगलोर ने आसानी से लक्ष्य का पीछा किया। श्रेयंका पाटिल 13 विकेट के साथ WPL 2024 की पर्पल कैप विजेता थीं। एलिसे पेरी ने 347 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली।












Click it and Unblock the Notifications