WPL 2024 Final: RCB ने ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास, विराट कोहली जो नहीं कर सके, स्मृति मंधाना ने कर दिखाया

WPL 2024 Final Highlights: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने आखिरकार डब्ल्यूपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। महिला आईपीएल के दूसरे सीजन में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर ट्राफी अपने नाम की। दिल्ली कैपिटल्स लगातार दूसरी बार फाइनल में आकर ट्रॉफी जीतने से चूक गई। आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर आईपीएल ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की।

जो कोहली नहीं कर सके मंधाना ने कर दिखाया

बेंगलुरु की धमाकेदार जीत से फैंस भी बेहद खुश हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी के फैंस जीत के बाद जमकर डांस करते नजर आए। ट्रॉफी जीतने के लिए फैंस स्मृति मंधाना को चीयर करते हुए भी नजर आए। आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने कभी भी ट्रॉफी पर कब्जा नहीं जमाया था। लेकिन जो काम विराट कोहली नहीं कर सके वह स्मृति मंधाना ने कर दिखाया है।

WPL 2024 1

आरसीबी ने आसानी से जीता मैच

स्मृति मंधाना की शानदार कप्तानी और बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने एकतरफा अंदाज में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीतने में कामयाबी हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे दिल्ली की टीम महज 113 रनों पर ऑल आउट हो गई। हालांकि, दिल्ली की टीम को शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने ज़बरदस्त शुरूआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में 64 रन जोड़ने का काम किया।

दिल्ली ने किया निराश

शेफाली वर्मा के आउट होने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप साबित रही। सोफी मोलिन्यूक्स ने एक ही ओवर में तीन विकेट झटक कर दिल्ली की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। शेफाली वर्मा के आउट होने के बाद इस ओवर में ही जेमिमा रॉड्रिग्स, एलिस कैप्सी भी पवेलियन लौट गई। इसके बाद दिल्ली की टीम लगातार विकेट गंवती चली गई और पूरी टीम महज 113 रनों पर ढेर हो गई। उसके बाद आरसीबी ने इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, एलिस कैप्सी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मारिजाने कैप, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, मिन्नू मणि।

रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), एस मेघना, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, सोफी मोलिन्यूक्स, श्रेयंका पाटिल, शोभना आशा, रेणुका सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+