WPL 2024 Final: दिल्ली कैपिटल्स की हार से मायूस हुए फैंस, खिलाड़ियों की आंखें भी हुई नम, फिर टूटा दिल

WPL 2024 Final Highlights: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शर्मनाक प्रदर्शन कर अपने फैंस को मायूस किया। शेफाली वर्मा और कप्तान मेग लैनिंग के दमदार शुरुआत के बावजूद भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मुकाबले को नहीं जीत सकी।

बल्लेबाजों ने किया निराश

महिला आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई टीम इस तरीके से कॉलेप्स हुई हो। एक समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम बिना कोई विकेट गंवाए 64 रनों पर थी। लेकिन शेफाली वर्मा के आउट होने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की पूरी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

WPL 2024 1

जेमिमा रॉड्रिग्स और एलिस कैप्सी बनी विलेन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मुकाबले में पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और महल 113 रनों पर ढेर हो गई। दिल्ली कैपिटल्स के इस प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस दिल्ली की महिला खिलाड़ियों को ट्रोल कर रहे हैं। जेमिमा रॉड्रिग्स और एलिस कैप्सी जिस तरह का शॉट खेलकर आउट हुई, वह हार की सबसे बड़ी वजह मानी जा सकती है।

ट्रॉफी के लिए करना होगा इंतजार

दिल्ली कैपिटल्स को अपनी पहली ट्रॉफी के लिए अभी और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। दिल्ली की टीम पिछले दो सीजनों से लगातार फाइनल में अपनी जगह बना रही है। इसके बावजूद भी वह अब तक ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही है। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में जिस तरीके का प्रदर्शन किया उसे देखकर कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा भी हैरान रह गए।

शेफाली वर्मा की आंखें हुई नम

वहीं खिलाड़ियों के आउट होने के बाद दिल्ली की सलामी बल्लेबाज से शेफाली वर्मा बेहद मायूस नजर आई। शेफाली वर्मा की आंखें नम दिखाई दी। आरसीबी के खिलाफ हार झेलने के बाद दिल्ली के कई खिलाड़ियों की आंखें नम नजर आई। दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन टूर्नामेंट जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में खराब शॉट सिलेक्शन की वजह से खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, एलिस कैप्सी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मारिजाने कैप, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, मिन्नू मणि।

रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), एस मेघना, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, सोफी मोलिन्यूक्स, श्रेयंका पाटिल, शोभना आशा, रेणुका सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+