WPL 2023 Award Winners: मुंबई इंडियंस का यहां भी दबदबा, देखें अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट
WPL 2023 Award Winners List: मुंबई इंडियंस की हैली मैथ्यूज को पर्पल कैप मिली। दिल्ली की मेग लेनिंग ने बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया।

WPL 2023 Award Winners List: महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन रविवार को फाइनल मैच के साथ ही समाप्त हो गया। फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराते हुए मुंबई इंडियंस ने खिताबी जीत हासिल कर ली। मुंबई इंडियंस ने अंतिम ओवर में जीत हासिल करते हुए इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। किसी भी टूर्नामेंट का पहला सीजन जीतना हमेशा ख़ास होता है। मुंबई इंडियंस ने ऐसा ही किया है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने पुरुष वर्ग में 5 खिताब जीते हैं। अब महिला वर्ग में भी खिताबी जीत मिली है।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज नताली सीवर ने धाकड़ प्रदर्शन किया। वह अंत तक क्रीज पर टिकी रहीं और नाबाद अर्धशतक के साथ टीम को खिताब दिलाकर ही लौटीं। उन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 60 रनों की पारी खेली। मुंबई की जीत में उनकी यह पारी काफी अहम रही। हरमनप्रीत कौर और सीवर के बीच हुई भागीदारी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने खराब स्थिति से उबरकर सम्मानजनक स्कोर प्राप्त किया। 9 विकेट 79 रनों पर गिरने के बाद शिखा पांडे और राधा यादव ने दिल्ली के लिए तूफानी पारियां खेलीं। अंतिम 5 ओवरों में दिल्ली ने 50 से भी ज्यादा रन बनाये और टीम को 131 के स्कोर तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में भी मुंबई इंडियंस का बोलबाला देखने को मिला। मुंबई की खिलाड़ियों को कई इनाम मिले।
WPL 2023 में प्राइज विनर्स की लिस्ट
चैम्पियन: मुंबई इंडियंस
रनरअप: दिल्ली कैपिटल्स
ऑरेंज कैप विनर: मेग लेनिंग (दिल्ली कैपिटल्स)
पर्पल कैप विनर: हैली मैथ्यूज (मुंबई इंडियंस)
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: हैली मैथ्यूज (मुंबई इंडियंस)
सीजन का बेस्ट कैच: हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस)
फेयरप्ले अवॉर्ड: (मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स संयुक्त विजेता)
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीजन: यास्तिका भाटिया (मुंबई इंडियंस)
पावर स्ट्राइकर: सोफी डिवाइन (आरसीबी)
फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच: नताली सीवर (मुंबई इंडियंस)












Click it and Unblock the Notifications