ZIM vs WI Toss: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों में मैच विनर्स की भरमार, जानें प्लेइंग 11
Zimbabwe vs West Indies, 13th Match Toss Updates: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है।
Zimbabwe vs West Indies, 13th Match Toss Updates: वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के 13वें मुकाबले में शनिवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज से भिड़ने को तैयार है। जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जिम्बाब्वे की कोशिश वेस्टइंडीज के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखने की होगी।
दोनों मुकाबलों में जीत: दोनों ही टीमों को अपने पहले दोनों मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। ऐसे में आज जीत दर्ज करने वाली टीम प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर लेगी। जिम्बाब्वे ने पिछले मुकाबले में नीदरलैंड टीम को 6 विकेट से हराया था। वहीं वेस्टइंडीज ने अपने पिछले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 101 रन से जीत हासिल की थी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा: हरारे के स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम जीत हासिल कर सकती है। यह पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के अनुकूल है इस पिच पर औसत स्कोर 291 रन के आसपास रहा है। शनिवार को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज जिनके खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे उनके जीतने की संभावनाएं अधिक होगी।
ऐसे देखें लाइव मैच: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के मुकाबले को आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजनी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर भी अपने मोबाइल पर यह मुकाबले लाइवस्ट्रीम किए जा सकते हैं। वहीं दोनों टीम के ट्विटर हैंडल से भी मैच के लाइव अपडेट का मजा लिया जा सकता है।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, अल्ज़ारी जोसेफ, अकील होसेन।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: जॉयलॉर्ड गम्बी, क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, वेस्ली मधेवेरे, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, क्लाइव मैडेंडे (डब्ल्यू), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, तेंडाई चतारा, ब्लेसिंग मुजरबानी।












Click it and Unblock the Notifications