World Cup: शाई होप और निकलोस पूरन ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, वेस्टइंडीज ने बनाए 339 रन
West Indies vs Nepal, 9th Match, Group A: नेपाल के सामने जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य है।
West Indies vs Nepal, 9th Match, Group A: नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले में विंडीज के बल्लेबाजों ने दम दिखाया है। वेस्टइंडीज की टीम ने इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में यूएसए को हराने का काम किया था। अब नेपाल के खिलाफ वेस्टइंडीज दूसरे मुकाबले में भी जीत हासिल कर सकती है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं
नेपाल ने जीता टॉस: नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने गेंदबाजी का फैसला किया। नेपाल के कप्तान का यह फैसला सही साबित नजर आ रहा था। नेपाल के गेंदबाजों ने महज 9 के स्कोर पर ही काइल मेयर्स और जॉनसन चार्ल्स को आउट कर टीम को एक ठोस शुरुआत दिलाई। लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने मैदान पर अपने पैर जमा लिए।

होप और पूरन ने जड़ा शतक: इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप और निकलोस पूरन ने शतक लगाने का कारनामा किया। निकोलस पूरन 94 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 115 रनों की पारी खेली। शाई होप ने 129 गेंद में 132 रन बनाए। इसके अलावा अंत के ओवरों में रोवमैन पॉवेल ने भी 14 गेंदों में ताबड़तोड़ 29 रन बनाने का काम किया।
शाई होप घर से बाहर रहे हैं सफल: वेस्टइंडीज के बाहर शाई होप का रिकॉर्ड शानदार रहा है। शाई होप ने अब तक वनडे फॉर्मेट में अब तक कुल 15 शतक लगाए हैं। इन 15 में से 13 शतक उन्होंने घर से बाहर ही जड़ा है। नेपाल के खिलाफ शाई होप के बल्ले से 132 रन निकले हैं। नेपाल को इस मैच को जीतने के लिए आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करनी होगी। नेपाल को मैच जीतने के लिए 340 रन चाहिए।
शाई होप वनडे शतक:
3 - भारत
2 - जिम्बाब्वे.
2 - आयरलैंड.
2 - बांग्लादेश.
2 - वेस्ट इंडीज.
1 - दक्षिण अफ़्रीका.
1 - श्रीलंका.
1 - नीदरलैंड.
1 - पाकिस्तान.
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, रोस्टन चेज़, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अल्ज़ारी जोसेफ, अकील होसेन।
नेपाल (प्लेइंग इलेवन): कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शर्की, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, गुलसन झा, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी।












Click it and Unblock the Notifications