World Cup 2023: शतक जड़ने वाले कश्यप प्रजापति का है भारत से गहरा नाता, जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली धांसू पारी

World Cup Qualifiers 2023, Kashyap Prajapati news: कश्यप प्रजापति ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जड़ा।

World Cup Qualifiers 2023, Kashyap Prajapati news: सुपर सिक्स राउंड में जिम्बाब्वे ने जीत के साथ अपना खाता खोला है। जिम्बाब्वे की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 14 रनों से जीत हासिल की। जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए लक्ष्य को पाने के लिए ओमान की टीम काफी नजदीक पहुंच गई थी। लेकिन वह जीत दर्ज करने में नाकाम रही और 14 रनों से मैच गंवा बैठी।

हाई स्कोरिंग रहा मैच: ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनके इस फैसले को जिम्बाब्वे ने गलत साबित कर दिया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 332 रन बनाए थे। इसके जवाब में ओमान 9 विकेट पर 318 रन ही बना सका। ओमान के पास जिम्बाब्वे को हराकर अपनी दावेदारी को और मजबूत करने का मौका था।

World Cup Qualifiers 2023 1

कश्यप प्रजापति ने जड़ा शतक: 333 रनों का पीछा करते हुए ओमान की तरफ से कश्यप प्रजापति ने धमाकेदार शतक जड़ने का काम किया। प्रजापति ने 97 गेंद पर 103 रन की पारी खेली और टीम को जीत के करीब तक पहुंचाने का काम किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाने में सफलता हासिल की। वह 103 रन बनाकर आउट हुए।

भारत से है गहरा नाता: ओमान के लिए क्रिकेट खेलने वाले कश्यप प्रजापति का जन्म गुजरात के खेड़ा जिले में हुआ है। हार्दिक पंड्या और कश्यप प्रजापति के जन्म स्थान में ज्यादा दूरी नहीं है। अगर ओमान वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ कर जाता है तो प्रजापति भारत के खिलाफ भी खेलते नजर आ सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन से भी कश्यप प्रजापति ट्रेनिंग लेने का काम कर चुके हैं।

गुजरात से की थी क्रिकेट की शुरुआत: कश्यप का क्रिकेट सफर गुजरात से शुरू हुआ था। उनके पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलता है कि वह ओमान में शिफ्ट होने से पहले भारत में स्थानीय टूर्नामेंट खेल चुके हैं। लेकिन वह गुजरात के लिए कोई घरेलू मैच नहीं खेल सके थे। कश्यप होम्योपैथ श्रुति हिरानी को डेट कर रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रुति हिरानी के साथ कई तस्वीरें भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+